शिक्षक के सेवानिवृत्त पर आँखे हुई नम

शिक्षक के सेवानिवृत्त पर आँखे हुई नम

प्रतापगढ़।डी•ए•वी•इंटरमीडिएट कॉलेज प्रतापगढ़ से आज नरेन्द्र प्रताप सिंह सेवानिवृत हुए। कल अवकाश होने के कारण एक दिन पूर्व सेवानिवृत्त हुए।विद्यालय परिवार द्वारा बहुत ही शानदार ढंग से विदाई कार्यक्रम मनाया गया।सेवानिवृत्त अध्यापक नरेन्द्र प्रताप सिंह को प्रधानाचार्य अवधेश विश्वकर्मा द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और माल्यापर्ण कर के विदाई दिया गया।अन्य अध्यापकों द्वारा रामायण पुस्तक, डायरी,पेन,कपड़ा सेट,मिठाई व अन्य सामग्री यादगार स्वरूप भेंट किया गया।नरेन्द्र प्रताप सिंह अपने कार्यकाल में एक बहुत ही समयनिष्ठ और आदर्श अध्यापक रहे जिनका अन्य अध्यापकों द्वारा सदैव अनुकरण किया गया।इस अवसर पर अवधेश विश्वकर्मा, मनमोहन सिंह,नागेंद्र सिंह,योगेंद्र प्रताप सिंह,हेमंत सिंह,सुशील सिंह,कुलदीप सिंह,राफिया खातून,शुभम सिंह,अभिषेक सिंह,संदीप,सुंदर लाल आदि लोग उपस्थित रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें