बस स्टॉप परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी, मुकुट-माला सहित दानपेटी तोड़कर हजारों रुपये ले उड़े चोर

बस स्टॉप परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी, मुकुट-माला सहित दानपेटी तोड़कर हजारों रुपये ले उड़े चोर

हनुमान मंदिर में चोरों ने दानपेटी तोड़कर हजारों रुपये चुरा लिए,जांच में जुटी नगर पुलिस,

सुलतानपुर कोतवाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टॉप परिसर स्थित हनुमान मंदिर में बीते वृहस्पतिवार-शुक्रवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।चोरों ने मंदिर का बिना ताला तोड़ें बाहर से ही हनुमानजी का मुकुट और गले में धारण किए हुए माला और बाहर रखी दानपेटी को तोड़कर उसमें रखे हजारों रुपये उड़ा लिए। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब छह बजे जब स्थानीय लोग मंदिर खोलने पहुंचे, तब घटना का खुलासा हुआ। मंदिर के बाहर रखें दानपात्र का ताला टूटा हुआ था, जिसे देखकर लोगों को चोरी की आशंका हुई। मंदिर के पुजारी द्वारा चैनल-कपाट खोलने पर देखा गया कि हनुमानजी का मुकुट और माला भी गायब है।
कई महीनों बाद खुलता था दानपेटी, स्थानीय लोगों ने बताया कि दानपेटी को कई महीनों के अंतराल पर ही खोला जाता था। अनुमान लगाया जा रहा है कि दानपेटी में करीब 5 हजार रुपये नकद मौजूद थे, जिसे चोर अपने साथ ले गए।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद हनुमानजी के भक्तों व पुजारियों में आक्रोश का माहौल है। बस स्टॉप परिसर स्थित मंदिर के पुजारी ने बताया कि इस संबंध में कोतवाली नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं पुलिस से मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई की मांग की गई है।मिली जानकारी के अनुसार बस स्टॉप चौकी इंचार्ज प्रदीप यादव उक्त घटना की जांच कर रहे हैं, पुलिस द्वारा जल्द खुलासा किए जाने की बात कही गई है। वहीं उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता करने पर पता चला कि मामला संज्ञान में है, जांच पड़ताल जारी है, डिप्टी एसपी सिटी” सौरभ सामंत ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है जांच पड़ताल के आधार पर अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है।ऐसे में बड़ा सवाल उठता है। कि जब भगवान का घर-मंदिर ही नहीं सुरक्षित है तो आम जनमानस कैसे अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे, उक्त घटना से लोगों में आक्रोश है,आपको बताते चलें कि पूर्व में बस स्टॉप पर एक पुलिस चौकी रहा करती थी, आज की स्थिति में न तो पुलिस चौकी है और न ही बीट हाउस, ऐसे में राम भरोसे कागजों पर चल रही है बस स्टाफ *पुलिस चौकी, वहीं पूर्व में अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह से वार्ता किए जाने पर उनके द्वारा बताया गया था की बीट हाउस बनाए जाने की तैयारी चल रही है, जो कि वह भी अभी तक कागजों पर ही सिमट कर रह गई है

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें