मिश्रित में ‘मनरेगा बचाओ यात्रा’ का हुआ समांपन, डीएम को सौंपा ज्ञान

मिश्रित में ‘मनरेगा बचाओ यात्रा’ का हुआ समांपन, डीएम को सौंपा ज्ञान

मिश्रित सीतापुर / कांग्रेस पार्टी की सुनीता चौधरी के नेतृत्व में आयोजित ‘मनरेगा बचाओ यात्रा’ का समांपन आज मिश्रित में हुआ। यह यात्रा मछरेहटा ब्लाक के परसदा गांव से शुरू होकर गोंदलामऊ ब्लाक के विभिन्न गांवों से गुजरते हुए मिश्रित क्षेत्र के कई गांवों में पहुंची। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद मिश्रित स्थित डाक बंगला में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे। बैठक के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी सीतापुर को ज्ञापन सौंपकर मनरेगा मजदूरों की मजदूरी का शीघ्र भुगतान, जॉब कार्ड बनाने में आ रही समस्याओं का समांधान तथा अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही ज्ञापन में वर्तमान में हो रही गैस सिलेंडर की किल्लत को सीघ्र दूर करने, आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाने और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा गरीब और मजदूर वर्ग के लिए महत्वपूर्ण योजना है । लेकिन वर्तमान में कई जगहों पर इसके क्रियान्वयन में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से योजना को पारदर्शी और प्रभावी तरीके से लागू करने की मांग की, ताकि जरूरतमंद लोगों को इसका पूरा लाभ मिल सके। इस मौके पर अनुपम राठौर (सांसद प्रतिनिधि, कांग्रेस पार्टी सीतापुर), हसीना खातून, आंशू शुक्ला, मनोज अग्रवाल, रामआसरे राठौर, ब्रजकिशोर राठौर, जितेंद्र सक्सेना,रमेश यादव, प्रेम यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय पदाधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें