कॉमनवेल्थ बैठक के दौरान विदेश राज्य मंत्री की महान क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स से मुलाकात

कॉमनवेल्थ बैठक के दौरान विदेश राज्य मंत्री की महान क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स से मुलाकात

लंदन। कॉमनवेल्थ डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान भारत के विदेश राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स से भी मुलाकात की।

इस अवसर पर विदेश राज्य मंत्री ने सर विवियन रिचर्ड्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके असाधारण योगदान की सराहना की और कहा कि वे दुनिया भर के अनेक क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा रहे हैं।

मुलाकात के दौरान दोनों ने क्रिकेट की लोकप्रियता, भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेल संबंधों तथा युवा खिलाड़ियों के लिए खेल के महत्व पर भी चर्चा की।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें