2027 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारी शुरू, चुने गए 11 जिला अध्यक्ष,जातीय समीकरण का रखा खास ध्यान

2027 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारी शुरू, चुने गए 11 जिला अध्यक्ष,जातीय समीकरण का रखा खास ध्यान

लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी ने एक साल पहले ही 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को 11 जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है।जिन 11 जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान हुआ है,उसमें जातीय संतुलन पर खास ध्यान रखा गया है।

हाल के दिनों में ब्राह्मणों का भाजपा से नाराज होने की आईं थीं खबरें

हाल के दिनों में ब्राह्मणों का भाजपा से नाराज होने की खबरें आई थीं।ऐसे में गुरुवार को घोषित किए गए 11 जिला अध्यक्षों में से तीन ब्राह्मण हैं,तीन ओबीसी,दो दलित, एक ठाकुर,एक बनिया और एक कायस्थ है। भाजपा ने यूपी को 6 क्षेत्रों, 98 संगठनात्मक जिलों और 1918 मंडलों में बांट रखा है।

इन जाति के लोगों को मिला प्रतिनिधित्व

भाजपा ने पश्चिम,ब्रज,अवध,काशी और गोरखपुर क्षेत्र के अलग-अलग जिलों के अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया है। इनमें कश्यप,ब्राह्मण,ठाकुर,मौर्य,वैश्य,पासी और कायस्थ समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इससे पहले भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष का चयन करते समय भी जातीय समीकरणों का ध्यान रखा था।

यूजीसी ने बिगाड़ा खेल

सियासी पंडितों के मुताबिक माघ मेला और यूजीसी के नियमों ने सामान्य वर्ग के लोगों में भाजपा की लोकप्रियता कमजोर की है।यूजीसी ने शैक्षणिक संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए जो नए नियम बनाए थे।उनका जमकर विरोध हुआ और अब नए नियम संसोधन के बाद ही लागू किए जाएंगे। इन नियमों को बनाने में भाजपा का कोई योगदान नहीं था,लेकिन लोगों ने इसके लिए केंद्र सरकार को ही जिम्मेदार माना और यूपी में इसका विरोध सबसे ज्यादा देखने को मिला।

माघ मेला ने बिगाड़ा

सियासी पंडितों के मुताबिक माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ मारपीट का मामला हो या मणिकर्णिका घाट पर मूर्तियां टूटने की घटना हो। दोनों मामलों पर भाजपा को नुकसान हुआ है।इसी वजह से अब भाजपा के लिए सामान्य वर्ग के लोगों को साधना आसान नहीं होगा। हालांकि विधानसभा चुनाव में अभी एक साल का समय है और योगी जैसी लोकप्रियता वाले नेता के लिए एक वर्ग की नाराजगी दूर करना मुश्किल काम नहीं होगा। इसकी शुरुआत अभी से ही हो चुकी है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें