
चार घंटे तक जाँच टीम ने खंगाले प्रपत्र प्रधान ने दिखाई असमंजसता
धन उगाही के मामले में बड़ी कार्यवाही के बाद आरोप -प्रत्यारोप के बीच नहीं बन सकी बात, खाली हाँथ लौटी टीम:सूत्र
नैमिष टुडे संवाददाता
विकास मिश्रा
सकरन(सीतापुर):क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत पतरासा के प्रधान व तकनीकी सहायक छैल बिहारी के मध्य रिश्वतखोरी व धन उगाही के विषय को लेकर तू -तू,मैं -मैं के मध्य वायरल हुए साक्ष्यों के आधार पर उच्चाधिकारियों ने बड़ी कार्यवाई करते हुए आरोपित तकनीकी सहायक को जिला मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया और पूरे प्रकरण की जाँच को लेकर एक टीम गठित कर दी। इसी परिपेक्षय में आज ब्लॉक मुख्यालय पहुंची जाँच टीम ने प्रपत्रों की जाँच करते हुए कई साक्ष्य इकट्ठे किए पर इसी बीच एक तस्वीर सामने आई जिसने प्रशासन की मंशा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए। वायरल तस्वीरों में आरोप लगाने वाले प्रधान व आरोपित टी ए के बीच मध्यस्थता कराने वाले की तस्वीरों ने परदे को बेपर्दा करने का काम किया है इसी बीच जब प्रधान पतरासा से वार्ता की गई तो बताया गया हम पर सुलह करने का बड़ा दबाव बनाया जा रहा है हमारी शर्त के अनुसार 800+मजदूरों की एम बी न करने वाले व प्रति एम बी में बड़ी रकम वसूलते हुए कैटल शेड निर्माण से लेकर इंटरलाकिंग भुगतान अटकाने वाले पर कार्यवाई नहीं हो जाती है हम मानने वाले नहीं हैं लेकिन कई लोगों के द्वारा हमपर सुलह कर मामला रफा -दफा करने का दबाव बनाया जा रहा है।
अब बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि जाँच टीम के समक्ष आरोप लगाने वाले व आरोपित के मध्य मध्यस्थता कर मामला रफा दफा कराने वाले कौन हैं? क्या यूँ ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती रहेगी सकरन और मलाई काटते रहेंगे जिम्मेदार।