घनश्याम तिवारी हत्याकांड में बचाव पक्ष ने लिया मौका एडीजे प्रथम की कोर्ट में बचाव पक्ष की होनी है शेष बहस

घनश्याम तिवारी हत्याकांड में बचाव पक्ष ने लिया मौका

एडीजे प्रथम की कोर्ट में बचाव पक्ष की होनी है शेष बहस

सुलतानपुर। चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड में बुधवार को एडीजे प्रथम संध्या चौधरी की अदालत में बचाव पक्ष की शेष बहस के लिए तारीख नियत रही। फिलहाल मामले में बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने बहस के लिए मौका मांगा। शासकीय अधिवक्ता पवन कुमार दूबे ने बताया कि अदालत ने बचाव पक्ष की मौका अर्जी स्वीकार करते हुए मामले में शेष बहस के लिए 21 फरवरी की तारीख तय किया है।
नगर कोतवाली के शास्त्री नगर मोहल्ले की रहने वाली वादिनी निशा तिवारी ने 23 सितंबर 2023 की घटना बताते हुए अपने पति घनश्याम तिवारी की हत्या के आरोप में स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने नारायनपुर गांव निवासी जगदीश नारायण सिंह,विजय नारायण सिंह,अजय नारायन सिंह व धनपतगंज थाने के मायंग निवासी दीपक सिंह के खिलाफ चार्जशीट पेश किया था। मामले में दो आरोपियो की दौरान विचारण मृत्यु हो चुकी है,जबकि आरोपी अजय नारायण सिंह व दीपक सिंह के खिलाफ विचारण चल रहा है। मामले में बहस की कार्यवाही कई तिथियों से लम्बित चल रही है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें