आगरा किले में छत्रपति शिवाजी महाराज के 396वें भव्य जयंती उत्सव का हुआ आयोजन,छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा का हुआ मंचन

आगरा किले में छत्रपति शिवाजी महाराज के 396वें भव्य जयंती उत्सव का हुआ आयोजन,छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा का हुआ मंचन

 

महामहिम राज्यपाल राजस्थान हरिभाऊ बागड़े,मुख्यमंत्री महाराष्ट्र देवेन्द्र फडणवीस,केंद्रीय जल शक्ति मंत्री भारत सरकार,सीआर पाटिल,उच्च शिक्षा मंत्री उ.प्र. योगेंद्र उपाध्याय, राज्यसभा सांसद नवीन जैन,संस्कृति मंत्री महाराष्ट्र आशीष शिलार,राज्य मंत्री जल शक्ति विभाग उत्तर प्रदेश रामकेश निषाद की रही गरिमामई उपस्थिति

 

विष्णु सिकरवार
आगरा। महामहिम राज्यपाल राजस्थान हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री महाराष्ट्र देवेन्द्र फडणवीस,केंद्रीय जल शक्ति मंत्री भारत सरकार,सीआर पाटिल, उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश योगेंद्र उपाध्याय, राज्यसभा सांसद नवीन जैन,संस्कृति मंत्री महाराष्ट्र आशीष शिलार,राज्य मंत्री जल शक्ति विभाग उत्तर प्रदेश रामकेश निषाद की गरिमामई उपस्थिति में आगरा किले में छत्रपति शिवाजी महाराज के 396वें भव्य जयंती उत्सव का आयोजन संपन्न हुआ।
राज्यपाल राजस्थान हरिभाऊ बागड़े तथा मुख्यमंत्री महाराष्ट्र देवेन्द्र फडणवीस के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
आगरा किला पहुंचने पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य जन द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
गौरतलब है कि उक्त आयोजन महाराष्ट्र की संस्था अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान इस वर्ष चौथी बार आगरा किले में छत्रपति शिवाजी महाराज के 396वें भव्य जयंती उत्सव आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनमें छत्रपति शिवाजी महाराज जी के जीवन का गौरव गाथा को रेखांकित करने वाले गीत, शिवाजी जन्म का पारंपरिक लोरी गीत, एवं महाराष्ट्र का राज्य गीत “गरजा महाराष्ट्र माझा”, की भव्य मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में शिवाजी महाराज के जीवन पर नाटिका, शिव छत्रपति का पोवाडा आदि का रंगारंग मंचन किया गया।
कार्यक्रम में इंडियाज गॉट टैलेंट’ के प्रतिभागी पुणे के विवेक पाटिल ने आधुनिक तकनीक का उपयोग कर नियाॅन लाइट और लेजर शो द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही जिसे दर्शकों ने सराहा।’
‘चला हवा येऊ द्या’ कार्यक्रम फेम प्रसिद्ध कलाकार श्रेया बुगड़े का सूत्र संचालन ने भी दर्शकों का मन मोहा लिया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें