पीएम श्री खानपुर स्कूल के विद्यार्थियों ने लाल किला व ताजमहल का किया शैक्षिक भ्रमण

पीएम श्री खानपुर स्कूल के विद्यार्थियों ने लाल किला व ताजमहल का किया शैक्षिक भ्रमण

विष्णु सिकरवार/ नैमिष टुडे
आगरा। ब्लॉक खेरागढ़ स्थित पीएम श्री खानपुर विद्यालय के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत विश्वविख्यात स्मारकों लाल किला और ताजमहल का अवलोकन किया। इस अवसर पर बच्चों ने भारत के गौरवशाली इतिहास, भव्य स्थापत्य कला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नजदीक से समझा।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों ने उन्हें स्मारकों के निर्माण काल, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, वास्तुकला की विशेषताओं तथा उनसे जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों की विस्तृत जानकारी दी। बच्चों ने ऐतिहासिक तथ्यों को जानकर जिज्ञासापूर्ण प्रश्न भी पूछे।
विद्यालय की ओर से बताया गया कि इस शैक्षिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक ऐतिहासिक स्थलों से जोड़ना है, ताकि उनमें इतिहास और संस्कृति के प्रति जागरूकता व रुचि विकसित हो सके।
खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में आयोजित इस भ्रमण में विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका पुष्पा के साथ रेनू, रामकुमार शर्मा, राकेश सिंह सिकरवार, सौनू बघेल, मधु शर्मा, रेखा सिंह एवं पार्वती सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विद्यालय परिवार ने इस सफल शैक्षिक भ्रमण के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें