
मिश्रित में 84 कोसीय परिक्रमा की तैयारियों को लेकर दधीचि कुंड तीर्थ का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
मिश्रित सीतापुर / कस्बा मिश्रित का विश्वविख्यात कोसीय चौरासी धार्मिक होली परिक्रमा शुरू होने वाला है । उसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं । आज प्रसिद्ध दधीचि कुंड तीर्थ का निरीक्षण डा. राजा गणपति आर एवं अपर जिलाधिकारी नितीश कुमार सिंह द्वारा किया गया । निरीक्षण के दौरान दधीचि कुंड के प्रधान पुजारी राहुल शर्मा ने तीर्थ परिसर के चारों ओर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग जिलाधिकारी से मांग की । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पूरे परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । और तीर्थ क्षेत्र की पवित्रता बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए । पुजारी राहुल शर्मा द्वारा दधीचेश्वर नाथ मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन भी कराया । जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद मिश्रित एसडीएम व लेखपाल को स्पष्ट निर्देश दिए है । कि तीर्थ परिसर से शीघ्र अवैध कब्जे हटाए जांय । ताकि परिक्रमा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो ।
इस अवसर पर एसडीएम , सीओ , प्रभारी निरीक्षक सहित मेले से सम्बंधित सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।