
गड्ढा मुक्त सड़क सरकारी अभियान फेल
सीतापुर हरदोई मार्ग पर बने हजारों भारी गड्ढे , आए दिन हो रहे हादसे
मिश्रित सीतापुर / महर्षि दधीच की पावन तपो भूमि कस्बा मिश्रित की विश्वविख्यात चौरासी कोसी धार्मिक परिक्रमा 17 फरवरी अमांवस्या तिथि से शुरू होने जा रही है । जिलाधिकारी डा. राजा गणपति आर ने सम्बंधित अधिकारियों को सभी ब्यवस्थाऐ चाक चौबंद करने के कड़े दिशा निर्देश किए है । तकि किसी भी श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की कठिनाई न होने पाए । परन्तु सीतापुर हरदोई मार्ग पर नैमिषारण्य से लेकर मिश्रित नहर चौराहा , तहसील चौराहा , करियाडीह , बरमी चौराहा , रामकोट सहित सीतापुर तक सम्पूर्ण रोड काफी क्षतिग्रस्त है । लग भग 1000 हजार से ऊपर जानलेवा गड्ढे बने हुए हैं । जिनमें आए दिन लोग गिरकर हादसे का शिकार हो रहे हैं । तमांम जन शिकायतों के बावजूद भी आज तक इस मार्ग को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है । जब कि यह मार्ग काफी समय से फोरलेन बनने के लिए मंजूर है । लेकिन कई बर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक इस मार्ग का कायाकल्प नहीं हो सका है ।
चौरासी कोशी परिक्रमा में सीतापुर हरदोई मार्ग से ही तमांम संत , महंत मठाधीस व अन्य परिक्रमार्थी देश के कोने कोने से आते है । सीतापुर हरदोई मार्ग पर भारी गड्ढे होने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है ।
सीतापुर हरदोई मार्ग पर प्रति दिन निकलते है डीएम एसपी व जन प्रतिनिधि ।
कई वर्षो से सीतापुर हरदोई मार्ग भारी गड्ढों में तब्दील चल रहा है । जब कि इस मार्ग पर प्रति दिन जनपद के डीएम , एसपी , सांसद , विधायक बराबर निकलते है । लेकिन वह सड़क दुरुस्ती करण की ओर कोई ध्यान नही दे रहे है । जिससे यह मार्ग कई वर्षों से बदहाल पड़ा है । और लोग आए दिन हादसे का सिकार हो रहे है ।