तहसील मिश्रित में बिना नीलामी के कटाए जा रहे लाखों रुपयों के कीमती बृक्ष 

तहसील मिश्रित में बिना नीलामी के कटाए जा रहे लाखों रुपयों के कीमती बृक्ष

मिश्रित सीतापुर / तहसील मिश्रित में उपजिलाधिकारी आवास ,सीओ आफिस के पीछे एवं आवास के सामने खड़े लग भग 50 वर्ष पुराने यूक लिप्टिस एवं चांदी आदि के भारी भरकम वृक्षों को बगैर टेंडर और बिना किसी नीलामी के एक ठेकेदार द्वारा तहसील प्रशासन ने किसकी सह पर रातों-रात कटवा कर साफ करा दिया जा रहा है । लाखों रुपए की कीमती वृक्ष आखिर कार किसकी सह पर कटवाकर साफ कराए गए और इससे प्राप्त धनराशि किस सरकारी खजाने में जमां की गई है । या नहीं । कौन है इसका जिम्मेदार ? गौरतलब है कि तहसील परिसर में लग भग 50 वर्ष पुराने यूकेलिप्टस और चांदी आदि के वृक्षों की बोली बीते 3 वर्ष पहले तहसील के सभागार में तहसीलदार की उपस्थिति में लगवाई गई थी । जिसमें 2 लाख 75 हजार का ठेका लकी शर्मा निवासी कुतुबनगर ठेकेदार के नाम हुआ था । परंतु ठेकेदार को पेड़ काटने से मना कर दिया गया । और बीते 3 साल के बाद बिना किसी नीलामी और बोली के एक ठाकुर बिरादरी के ठेकेदार को जोर दबाव के चलते लग भग 15 लाख कीमती बृक्षों का ठेका बिना किसी टेंडर और बिना किसी नीलामी बोली के तहसीलदार मिश्रित व नायब नाजिर की सहमत से कर दिया गया । आखिर यह सरकारी धनराशि किस सरकारी खाते में जमा हुई है । और कौन है इसका जिम्मेदार ? यह आम जनता के सामने एक यक्ष प्रश्न बना हुआ हैं ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें