
सीतापुर मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के अनुपालन में व मा0 प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर ’’श्री ज्ञान प्रकाश-III’’ के निर्देशानुसार आज दिनांक-04.02.026 को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ’’श्री विजय भान,’’ द्वारा निम्नांकित बैठकें आयोजित की गयी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर में कार्यरत समस्त पराविधिक स्वयं सेवकों की मासिक समीक्षा बैठक आज दिनांक-04.02.2026 को समय-11ः00 बजे श्री विजय भान, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मासिक समीक्षा बैठक ली गयी। उक्त बैठक में उपस्थित समस्त पराविधिक स्वयं सेवकों को आगामी मेगा शिविर दिनांक-22 फरवरी 2026 के सन्दर्भ विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी तथा यह भी बताया गया कि समस्त पराविधिक स्वयं सेवक अपने-अपने क्षेत्रों में मिनी शिविरों का आयोजन कर मेगा शिविर के सन्दर्भ में आम जन मानस एवं लाभकारियों को जागरूक करें तथा उक्त आयोजन की आख्या/फोटोग्राफ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित करेंगें। इसके अतिरिक्त आगामी राष्ट्रीय लोेक अदालत दिनांकित-14.03.2026 का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना सुनिश्चित करें तथा यह भी आदेशित किया गया कि समस्त पी.एल.वी. अपने-अपने क्षेत्र में पूर्ण ईमानदारी से कार्य करना सुनिश्चित करे।
इसी क्रम में समय-01ः30 बजे समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगणों के साथ एक बैठक का आयोजन ’’श्री ज्ञान प्रकाश-III’’ प्रभारी जनपद न्यायाधीश/जिला जज, प्रथम के विश्राम कक्ष में, राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 के तहत बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में श्री भगीरथ वर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पाक्सो एक्ट/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत व समस्त न्यायिक अधिकारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया। मा. अध्यक्ष महोदय द्वारा उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारीगणों से यह अपेक्षा की गयी उक्त विशेष मध्यस्थता अभियान को अधिक से अधिक सफल बनाये जाने के प्रयास किये जाये तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित-14.03.2026 के सन्दर्भ में अपने-अपने न्यायालय से वादों को चिन्हांकित कर, नोटिस सम्मन समय से प्रेषित करना सुनिश्चित करवायें।
इसके साथ ही जनपद सीतापुर में दिनांक-22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा शिविर के सन्दर्भ में बैठक का आयोजन मा0 विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट/नोडल अधिकारी, मेगा शिविर की अध्यक्षता में महोदय के विश्राम कक्ष में आहूत की गयी। उक्त बैठक में अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, मेगा शिविर सीतापुर, द्वारा उपस्थित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा नामित नोडल अधिकारियों को आदेशित किया गया कि अपने-अपने स्तर से मेगा शिविर हेतु समस्त तैयारियां 15 फरवरी 2026 तक पूर्ण कर ली जायें तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित-14.03.2026 को सफल बनाये जाने हेतु भी वार्ता की गयी।