14 फरवरी को लगेगा रक्तदान महादान शिविर

14 फरवरी को लगेगा रक्तदान महादान शिविर

सुल्तानपुर

राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ की ओर से रक्तदान महादान शिविर के आयोजन को लेकर सेनानी बिहार स्थित समाजसेवी निज़ाम खान के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मेराज अहमद खान ने की, जिसमें शिविर की तैयारियों और तिथि पर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिविर का आयोजन शनिवार, 14 फरवरी शनिवार को किया जाएगा।

संघ के संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं से रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। संस्थापक निज़ाम खान ने बताया कि दुर्घटना, प्रसव, ऑपरेशन, थैलेसीमिया, एनीमिया और कैंसर जैसी गंभीर परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है और एक रक्तदाता कई जिंदगियां बचा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर मानवता की मिसाल पेश करता है।

यह रक्तदान शिविर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में 14 फरवरी को सुबह 10 बजे से आयोजित होगा।
अध्यक्ष मेराज अहमद खान ने सदस्यों से अधिक से अधिक रक्तदाताओं से संपर्क कर उनकी सूची शीघ्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, ताकि शिविर को सफल बनाया जा सके। बैठक में हाजी मसरूर सिद्दीकी, सुहेल सिद्दीकी, लईक अहमद,सद्दाम खान ने भी रक्तदान करने की विशेषता और लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला ।बैठक में सरदार गुरुप्रीत सिंह,सुनील तिवारी,आकाश सिंह,सईद अहमद चांद,नफीसा बानो, अनीस अहमद ,इरफान मास्टर, मुफ्ती अब्दुल्ला अंजुम मुईद अशरफ, इक़बाल आदि मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें