गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में नैल्टास अंतरराष्ट्रीय, कौशल आधारित अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषयों पर प्रतियोगिता आयोजित की गई

 

गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में नैल्टास अंतरराष्ट्रीय, कौशल आधारित अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषयों पर प्रतियोगिता आयोजित की गई

सहारनपुर/नैमिष टुडे

गंगोह गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में नैल्टास अंतरराष्ट्रीय, कौशल आधारित अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषयों पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 80 बच्चों ने राइजिंग स्टार प्राप्त किया। सोमवार को विजेताओं को मैडल देकर सम्मानित किया गया कोर्डिनेटर पारूल अग्रवाल व अध्यापक रविन्द्र शर्मा ने बताया कि नैल्टास मुंबई द्वारा अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषयों पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। परीक्षा कक्षा 2 से कक्षा 8 तक के सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 80 बच्चों ने राइजिंग स्टार प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं में शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना, उनकी बौद्धिक क्षमता को परखना तथा उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करना है। सोमवार को विजेताओं को प्रबंधक राकेश तायल, कोषाध्यक्ष संजय कांत गुप्ता, प्रधानाचार्य संजय कुमार, उप प्रधानाचार्य दीपक सैनी, अध्यापक रविन्द्र शर्मा ने मैडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा‌

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें