
परेशान पीड़िता ने ली न्यायालय की शरण
प्रतापगढ़
जनपद के कुडां तहसील क्षेत्र के राना पटटी मानिकपुर गांव निवासिनी सुषमा मिश्रा पत्नी श्याम मिश्र ने हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस द्वारा नाजायज आए दिन परेशान किया जा रहा। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता ने पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों को भी लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है l न्याय न मिलने पर पीड़िता ने उच्च न्यायालय की शरण ली। रिट वादी के अधिवक्ता गणेशनाथ मिश्रा,धनंजय तिवारी द्वारा फाइल दाखिल कियागयाहै। जिसमे न्यायालय द्वारा मामले को संज्ञान लेते हुए स्थानीय थाना प्रभारी को नोटिस जारी कर नियत तिथि 16 फरवरी तक जवाब मांगा है l