
आगरा , वाल्मीकि समाज ने एमएलसी,प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे का भव्य जन्मदिन मनाया
विष्णु सिकरवार
आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार में भाजपा के एमएलसी विधायक एवं प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे का शनिवार को जन्मदिन बड़ी धूमधाम से ताज नगरी में मनाया जा रहा है। वाल्मीकि समाज ने एमएलसी विजय शिवहरे के निवास बैंड बाजों के साथ पर पहुंचकर उनका जन्मदिन भव्य रूप से मनाया 21 किलो की माला उन्हें पहनाई गई साथ ही केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। एमएलसी विजय शिवहरे के निवास पर सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं का पदाधिकारी का और क्षेत्र जनता का जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं देने के लिए सैलाब उमड़ा रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर राकेश चौधरी के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजकुमार सागर, वाल्मीकि महापंचायत के “चौधरी राजेश राजौरिया, राकेश साहू,तनवीर करैह,अनिल सिंह नीलम, बबलू खरारा, राकेश खरारा, मनीष करोसिया, अरुन इलाहाबादी, विक्रम चौहान,रोविन इलाहाबादी, बॉबी वाल्मीकि,राका करैह, विशाल क्षत्रिय,प्रमोद सिंह,कपिल कुमार, अभिषेक राज, देवेश राज, शिवम राज, अंकित सिंह नीलम ऋषि ठाकुर, टिंकू पाण्डेय आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोशीले अंदाज़ में विजय शिवहरे ज़िन्दाबाद, राकेश चौधरी ज़िन्दाबाद के नारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।