
आगरा , डॉ आर पी सिंह परमार बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महा सभा के मंडल उपाध्यक्ष
विष्णु सिकरवार
आगरा। शनिवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महा सभा द्वारा डॉ आर पी सिंह परमार निवासी किरावली आगरा को अखिल भारतीय क्षत्रिय महा सभा का मंडल उपाध्यक्ष आगरा मंडल बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिवंश सिंह पूर्व सांसद,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,की संस्तुति पर मोहन सिंह राष्ट्रीय महामंत्री, दलवीर सिंह तोमर राष्ट्रीय सचिव,बच्चन सिंह राणा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,हरेंद्र सिंह तरकर राष्ट्रीय प्रचार मंत्री,श्रीमती नीलम सिंह भदौरिया अध्यक्ष वीरांगना ब्रज मंडल अध्यक्ष,बी एम सिंह भदौरिया की सादर उपस्थिति में मंडल उपाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण कराई गई। जिसमें समाज को संगठित करने एवं समाज की युवा पीढ़ी को धार्मिक एकता शैक्षणिक विकास सांस्कृतिक संरक्षण एवं राजनीतिक उत्थान के लिए जागृत करने के साथ राष्ट्र और धर्म रक्षा हेतु प्रेरित करने जिम्मेदारी दी गई। डॉ आर पी परमार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महा सभा
आगरा मंडल का उपाध्यक्ष बनाये जाने पर सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।