
सीतापुर ,विकास हिंदू को प्रदेश सदस्य बनाए जाने पर सीतापुर में हुआ भव्य स्वागत, कई स्थलों पर किया माल्यार्पण
अनुज कुमार जैन
राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हिंदुत्व के प्रखर प्रवक्ता विकास हिंदू को भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद का उत्तर प्रदेश प्रदेश सदस्य बनाए जाने के बाद बुधवार को उनके प्रथम सीतापुर आगमन पर जिलेभर में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
दिल्ली से सीतापुर पहुंचने के बाद विकास हिंदू का काफिला नगर में प्रवेश करते ही शहर भर में घूमता रहा और विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। वैदेही वाटिका में हिंदू शेर सेना के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
उन्होंने महाराजा छीता पासी, राजेंद्र गुप्ता, अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. भीमराव आंबेडकर, महात्मा गांधी, वीर अब्दुल हमीद, राजमाता अहिल्याबाई होल्कर और भगवान परशुराम की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परशुराम मंदिर में बेलपत्र का पौधारोपण भी किया गया।
इसके बाद विकास हिंदू सिविल लाइन स्थित कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव, राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, चेयरमैन राहुल द्विवेदी, वॉयस चेयरमैन सर्वेश पाठक सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मौजूद रहे:
मीतू बाजपेई, वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल मिश्रा, निर्भय ब्राह्मण, प्रभात अग्निहोत्री, राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप शुक्ला, विकास शुक्ला, विवेक अवस्थी, योगेश, अमर पाल, आलोक, बबलू, पंकज, लवकुश, बलराम पांडेय, शिवलखन, संजय, सूरज, शुभम समेत संगठन के अनेक पदाधिकारी व गणमान्य लोग।
विकास हिंदू ने कहा कि वह अपने नवनियुक्त दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरे प्रदेश में जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे।