कन्नौज , अमृत सरोवर खुद पड़े सूखे बूंद बूंद को तरस रहे सरोवर पशु पक्षी से लेकर जानवर तक पानी को तरस रहे हैं। 

 

कन्नौज , अमृत सरोवर खुद पड़े सूखे बूंद बूंद को तरस रहे सरोवर पशु पक्षी से लेकर जानवर तक पानी को तरस रहे हैं। 

ऋषभ दुबे नैमिष टुडे 

कन्नौज। कन्नौज जिले में सरोवर अपने आप में सूखे पड़े हुए हैं। बूंद बूंद पानी को तरस रहे। सरोवर पानी न होने से सूखे पड़े है। पशु पक्षी से लेकर जानवर की पानी की आस लगाए हुए हैं। कन्नौज जिले क्षेत्र के ग्राम पंचायत खडिनी के मजरा मांझपाटी में बना अमृत सरोवर अपनी दुर्दशा के आंसू बहा रहा है। यह अमृत सरोवर 11.94 लाखों रुपए खर्च करके अमृतसरोवर का सुंदरीकरण कराया गया था। तालाब का सुंदरीकरण भी किया गया। राष्ट्रीय पर्व होने पर यहां पर झंडा भी फहराया जाता है लेकिन तालाब की दशा में कोई सुधार नहीं हुआ इस तालाब में चारों ओर घास है और इस तालाब में जो पानी अपने आप बरसात में भर जाता है वही रहता है। वर्तमान समय में तालाब में पानी नहीं दिखाई पड़ रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान सतेन्द्र पाल ने बताया मनरेगा से इस तालाब का सुंदरीकरण कराया गया था। भीषण गर्मी को देखते हुए शीघ्र तालाब में पानी को भरवाया जाएगा।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें