
उत्तर प्रदेश कन्नौज ,छिबरामऊ , गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भक्तों ने किया शर्बत वितरित।
ऋषभ दुबे नैमिष टुडे
छिबरामऊ कन्नौज| छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर बनवारी में ब्रह्मदेव मंदिर पुलिया के पास आज दशहरा के पावन पर्व पर भक्तों ने लोगों को शर्बत वितरित किया। मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा के दिन ही मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थी। कहा जाता है कि राजा भागीरथ की कठिन तपस्या और ब्रह्मा के वरदान के बाद मां गंगा हिमालय की वादियों और पर्वतीय दुर्गम पहाड़ों से गुजरती हुईं गंगा दशहरा के दिन ही हरिद्वार के ब्रह्म कुण्ड में समाहित हुईं थीं। आज के पावन पर्व पर आयुष दीक्षित, सुशील दुबे, पिंटू चौबे, नारायण पाण्डेय, श्याम शुक्ला, संदीप शुक्ला, सुमित राठौर, दीपक, दीपू, अंकुर, शनि, भोला आदि ने शर्बत वितरित किया।