
उत्तर प्रदेश आगरा , भाजपा महानगर ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यकर्ता लगाएंगे मां के नाम एक पौधा- राजकुमार गुप्ता
विष्णु सिकरवार
आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर द्वारा जयपुर हाउस पार्क में पौधारोपण किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय के पास पार्क में फलदार पौधे लगाए। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने पौधारोपण कर ,सिंगल यूज़ प्लास्टिक से लड़ने का संकल्प दिलाया। राजकुमार गुप्ता ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। जिसमें फलदार वृक्ष जामुन आम, नींबू, संतरा,अमरूद के पौधे रोपे गए।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के एक वृक्ष मां के नाम २.० अभियान से जुड़ कर सभी धरती मां के साथ जुड़ाव कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की पर्यावरण को बचाने के लिए सभी कार्यकर्ता अपनी मां के नाम से एक पौधा आरोपित कर उसकी रक्षा करें। उन्होंने कहा पौधा लगाने के साथ-साथ पौधे की देखभाल करना हम सभी का कर्तव्य है तभी एक पौधा वृक्ष का रूप ले सकता है।
भाजपा महानगर द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक महेश शर्मा, हेमंत भोजवानी, नवीन गौतम, मनोज राजौरा, पार्षद रेनू गुप्ता, पार्षद श्रवण कश्यप, करुणानिधि गर्ग, मनमोहन कुशवाहा, बॉबी लाले, राहुल सागर, विक्रांत तिवारी, करुणानिधि गर्ग, अभिषेक गुप्ता मोंटी, मुनेश प्रजापति, संचित कुलश्रेष्ठ, मोहित पांडे, सुनील करमचंदानी सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।