
उत्तर प्रदेश कन्नौज, छिबरामऊ भारतीय किसान यूनियन औनू ने गलत मृत्यु प्रमाण पत्र एवं जांच के संदर्भ में पालिकाध्यक्ष को दिया ज्ञापन।
ऋषभ दुबे नैमिष टुडे
छिबरामऊ। आज भारतीय किसान यूनियन औनू के पदाधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष मनोज दुबे को ईओ, सुनील कुमार, की गैर मौजूदगी में ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने लिखा भारत आजाद के बाद बीबी हलीमा परिवार के साथ सन 1948 में पाकिस्तान चली गई। सन 2018 में नगर पालिका से भू माफियाओं ने अफसरों से साठगांठ करके बीबी हलीमा का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। भू माफियाओं की 30 एकड़ जमीन पर नजरें टिकी हुई हैं। भारतीय किसान यूनियन औनू के पदाधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष मनोज दुबे से कहा कि इस बात का खुलासा करें कि पालिका के किस कर्मचारी द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र में रिपोर्ट एवं प्रमाण पत्र किसके द्वारा किस दिन मृत्यु जारी किया गया। शत्रु संपत्ति के मामले में जांच चल रही है। हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तान में मृत महिला का यहां से मृत्यु प्रमाण पत्र किसने जारी कर दिया। औनू के पदाधिकारियों ने कहा जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान संजीव ठाकुर जिलाध्यक्ष, अरविन्द गुप्ता जिला संयोजक, अनुज दुबे युवा मंडल अध्यक्ष कानपुर, पवन तिवारी मंडल उपाध्यक्ष, सतीश चंद्र दुबे प्रदेश उपाध्यक्ष, गोपाल दुबे टाडा प्रदेश महासचिव, सोनू भदौरिया मंडल महामंत्री, संदीप कुमार, शिवा गुप्ता, अशोक कुमार, हरिओम, गुलशन, अतुल श्रीवास्तव, आशीष, सुबोध शुक्ला, अंकित कुमार एवं सोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।