
उत्तर प्रदेश आगरा , रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर खेरागढ़ में हुआ भव्य आयोजन,
महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण पर हुई चर्चा
विष्णु सिकरवार
आगरा। लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर रविवार को खेरागढ़ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी रहीं। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, जनकल्याण और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा की प्रतीक हैं। उन्होंने विधवाओं को संपत्ति का अधिकार और महिलाओं को दत्तक संतान लेने का अधिकार देकर समाज में ऐतिहासिक बदलाव किए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए गोवध बंदी कानून लागू किया और वन संरक्षण के कठोर नियम बनाए।
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने कहा कि अहिल्याबाई ने निजी सुखों का त्याग कर जनकल्याण को सर्वोपरि रखा।
मुख्य अतिथि मीना कुमारी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई का जीवन नारी शक्ति और सामाजिक चेतना का प्रतीक है, जो आज भी प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में लोकमाता के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे लोगों ने सराहा।
कार्यक्रम में कुलदीप गर्ग चेयरमैन जगनेर,सोबरन कुशवाह, देवेंद्र वर्मा, लवलेश, पवन प्रजापति, मनोज प्रधान, हरी सिंह तोमर, विजयराज, शिवकुमार तोमर, संगम सिकरवार, गोपाल सिकरवार, गोपाल सिकरवार, रामू , हिमांशु, राजकुमार, करन सिकरवार कपिल सिकरवार, आकाश और शिवम कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।