आगरा  राजमाता अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा आगरा महानगर आयोजित करेगी विविध कार्यक्रम

21 से 31 मई तक होंगी संगोष्ठी, प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनी व श्रद्धांजलि समारोह

विष्णु सिकरवार

आगरा। पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर द्वारा विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जयपुर हाउस स्थित भाजपा कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता एवं जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी आयोजनों की रूपरेखा साझा की गई।

प्रेस वार्ता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, एत्मादपुर विधायक धर्मपाल सिंह, आगरा उत्तर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल समेत अन्य गणमान्य जनों द्वारा महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ किया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि 21 से 31 मई तक प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों व महानगरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में महिला सशक्तिकरण दौड़, भाषण, वाद-विवाद, निबंध, रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 21-22 मई को जिला संगोष्ठी, 23-24 को घाटों पर सजावट व आरती, तथा 24 मई को अहिल्याबाई जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन होगा। वहीं 31 मई को शहर के प्रबुद्ध वर्ग, महिला संगठन, शिक्षक, डॉक्टर्स एसोसिएशन आदि के सहयोग से एक भव्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा।

भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने सभी मंडल अध्यक्षों व पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे इन कार्यक्रमों को भव्यता प्रदान करने में पूर्ण सहयोग करें।

प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से मेयर हेमलता दिवाकर, निवर्तमान अध्यक्ष भानु महाजन, हेमंत भोजवानी, मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल, सुधीर राठौर, सुनील करमचंदानी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जीवनी पर आधारित फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।

कार्यशाला में मंचासीन अतिथियों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता महेश शर्मा, राहुल सागर, नीरज गुप्ता, मुनेंद्र जादौन, नवीन गौतम, मनोज राजोरा, अभिषेक गुप्ता, विक्रांत तिवारी, भुवन शर्मा, बॉबी लाले, मनमोहन कुशवाह, करुणा निधि गर्ग, आशा अग्रवाल, निधि शर्मा, प्रमोद वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें