मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा “आपरेशन सिंदूर” में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली भारत की बहादुर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में बेहद ही अपमानजनक बयान देने के विरोध में समाजवादी महिला सभा अध्यक्ष श्रीमती शान्ति सिंह के नेतृत्व में “शर्म करो मार्च” निकालकर मध्यप्रदेश के मंत्री को बर्खास्त करने हेतु महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी के नाम से द्वारा उपजिलाधिकारी महोदय जी को ज्ञापन सौंपा गया।

 

श्रीमती शान्ति सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा दिया गया बयान आपरेशन सिंदूर सैन्य महिला अधिकारी सोफिया कुरैशी ही नहीं बल्कि देश की सभी नारी और सेना का अपमान है। भाजपा की दूषित और घृणित मानसिकता को दर्शाता है। कि उनका बयान उन सभी बेटियों के लिए आपत्तिजनक है जो राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है। शर्म आती है ऐसी सोच पर जो धर्म के आधार पर हमारी वीर बेटी को आतंकवादी की बहन बताने की हिमाकत करती है।अतः समाजवादी पार्टी ऐसी दूषित और महिला विरोधी सोच का प्रतिकार करती है।

 

इस अवसर पर जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, उपाध्यक्ष वासिक खान, जावेद अख्तर, सुरेश यादव फौजी, गुलफाम खान, निसार अहमद, हरीश शुक्ला, शहरे आलम, तबारक हुसैन, मानवेन्द्र पटेल, विकास यादव, सौरभ शुक्ला, केशव यादव, शबनम बानो, सद्दाम हुसैन, मुफीज अहमद, अहमद अली, मो.असलम, मो.लइक, मो.सारिक, सचिन शर्मा, समीम खान, मुख्तार खान, शैलेन्द्र यादव, आदर्श शुक्ला, उदय सरोज, ब्रम्हदेव शर्मा, शकील अहमद, अब्दुल वहीद, दीपक यादव, बबलू खान, अब्दुल हई, विजय शुक्ला, अमन पाल, जावेद अकबर, रिजवान खान, मो.आमिर, बबलू गौतम, आशा सिंह, आरिफ खान, मो.जलाल, डा.एजाज, प्रमिला देवी, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल सहित अन्य नेतागण व महिला साथी उपस्थित रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें