
*महमूदाबाद, सीतापुर। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, महमूदाबाद के छात्रों ने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में मचाया धमाल, शत-प्रतिशत परिणाम के साथ रचा इतिहास*
अनुज कुमार जैन
महमूदाबाद, सीतापुर।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), नई दिल्ली द्वारा घोषित 10वीं व 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में महमूदाबाद स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर स्कूल परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
*10वीं के परिणाम:*
कक्षा 10वीं में अध्ययनरत कुल 23 छात्रों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
मोहम्मद अशद ने 97% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रिंस मिश्रा 96% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर तथा वंश गुप्ता 93% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
संस्थान की होनहार छात्राएं आंचल कटियार, इच्छा गुप्ता एवं आशी रस्तोगी ने 92% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया, वहीं असीम वर्मा ने 91% अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया।
*विषयवार श्रेष्ठता में:*
मोहम्मद अशद: गणित – 98, विज्ञान व कंप्यूटर – 99, अंग्रेजी – 94
इच्छा गुप्ता: हिंदी व सामाजिक विज्ञान – 97
वंश गुप्ता: कंप्यूटर – 99
*12वीं के परिणाम:*
मानविकी व विज्ञान वर्ग के कुल 24 छात्रों का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञान वर्ग की छात्रा अंशिका गुप्ता ने 88% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दूसरे स्थान पर रहीं अंशिका सिंह जिन्होंने 87.4% अंक प्राप्त किए।
मानविकी वर्ग से करूणानिधि शुक्ला ने 85.8% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
*विषयवार श्रेष्ठता में:*
अग्रिमा सिंह: अंग्रेजी – 97
जिकरा फातिमा व करूणानिधि शुक्ला: हिंदी – 92
अंशिका सिंह: रसायन – 91, कंप्यूटर – 88, भौतिक व जीवविज्ञान – 87, गणित – 82
सूर्या सोनी व करूणानिधि शुक्ला: भूगोल – 88
सूर्या सोनी: राजनीति विज्ञान – 88
*प्रशासनिक एवं अभिभावक वर्ग की प्रतिक्रियाएं:*
विद्यालय के अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, निदेशक आशीष गुप्ता एवं प्रधानाचार्य विजय कुमार दुबे ने सभी मेधावी विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने भी बच्चों को शुभाशीष प्रदान किया।
बच्चों की इस शानदार सफलता पर अभिभावकों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने बच्चों को आगामी शैक्षिक चुनौतियों के लिए सतत मेहनत करने की प्रेरणा दी।