परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से परिवारिक विवादों को सुलझाकर पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है,

परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से परिवारिक विवादों को सुलझाकर पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है,

 

ऋषभ दुबे नैमिष टुडे

जनपद कन्नौज में परिवार परामर्श केन्द्र (नई किरण), पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में निरंतर कार्यरत है। परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से परिवारिक विवादों को सुलझाकर पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है, के क्रम में आज दिनांक 17.04.2025 को परिवार परामर्श केंद्र टीम द्वारा परिवारिक विवादों की सुनवाई की गई। दोनों पक्षों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक समझते हुए, आपसी संवाद और समन्वय स्थापित कर विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया। मध्यस्थता प्रक्रिया के तहत, दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न मनमुटाव को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सुलझाया गया, जिसके फलस्वरूप 01 परिवार को टूटने से बचाया गया। पति-पत्नी ने आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ रहने का निर्णय लिया और खुशी-खुशी अपने घर लौट गए।

परिवार परामर्श केंद्र (नई किरण) का उद्देश्य न केवल विवादों का समाधान करना है, बल्कि रिश्तों में पुनः विश्वास और सामंजस्य स्थापित करना भी है। इस केंद्र की सार्थक पहल के चलते अब तक कई परिवारों को पुनः एकजुट किया जा चुका है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें