
महार्षि कश्यप जंयती पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
ऋषभ दुबे नैमिष टुडे
छिबरामऊ कन्नौज। महार्षि कश्यप कि जंयती पर निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष अनुप कश्यप की अगुवाई में महार्षि कश्यप जंयती पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई
जिसमें महर्षि कश्यप सहित निषाद राज गुह की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही शोभा यात्रा का शुभारंभ पूर्वी बाईपास से शुरू हुआ शोभा यात्रा मुख्य मार्ग से होती हुई फर्रुखाबाद रोड स्थित लोक भारती विद्या मंदिर पर शोभायात्रा समापन हुई जहां निषाद पार्टी के पदाधिकारी एवं कश्यप समाज के लोगों द्वारा आयोजित सभा को संबोधित किया गया निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष अनूप कश्यप ने आयोजित सभा में उन्होंने अपने समाज के एकजुट रहने को कहा
कि अगर एकजुट रहेंगे तो अपने समाज में हम लोगों की एक अलग पहचान होगी और कहा कि हम लोगों को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए यह हम सभी लोगों का कर्तव्य है
इस अवसर पर निषाद पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राम रतन कश्यप जिला संरक्षक नरेश कश्यप नगर अध्यक्ष आशीष कश्यप एडवोकेट सतीश चंद्र रविचंद्र हिमांशु बोल गोविंद जिला संगठन मंत्री नीलेंद्र कश्यप दिलीप कश्यप आशीष कश्यप राहुल कश्यप विमलेश कश्यप चंद्र कश्यप अवधेश कश्यप मोनू कश्यप सोनू कश्यप प्रधान कौशल कश्यप मनोज कश्यप सहित सैकड़ो की संख्या में कश्यप समाज के लोग मौजूद रहे