भोजपुरिया गीतों के साथ रितेश के ठुमके व अंजना के लटके झटके ने महोत्सव की बांधी समां

भोजपुरिया गीतों के साथ रितेश के ठुमके व अंजना के लटके झटके ने महोत्सव की बांधी समां
रवि त्रिपाठी ने भी भक्ति संगीत से बनाया महोत्सव को यादगार
, महोत्सव में भोजपुरिया धमाल मचाते रितेश
महोत्सव में प्रस्तुति देती सुपरस्टार अंजना सिंह
महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार

नैमिष टुडे/ संवाददाता
लालगंज प्रतापगढ़। बाबा घुइसरनाथ धाम में तीन दिवसीय राष्ट्रीय एकता महोत्सव में गुरूवार की शाम भोजपुरिया गानों के सुपरस्टार रितेश पाण्डेय व अंजना सिंह के भोजपुरिया तथा अन्य विधाओं में गीत व संगीत की गजब की महफिल सजी दिखी। खचाखच भरे आडीटोरियम के साथ अति विशिष्ट दीर्घा का नीचे से लेकर ऊपर तक का भी नजारा भीड़ के जोश को बयां करता दिखा। महिला दीर्घा में भी भीड़ का सैलाब देख प्रशासन आधी रात तक मशक्कत में दिखा। रितेश पाण्डेय ने शुरूआत भक्ति संगीत से की। इसके बाद भोजपुरिया गानों की रितेश ने ऐसी समां बांधी कि पूरा महोत्सव झूम उठा। रितेश ने विश्वास करा तू मइया पे, उहै पार लगइहै नइया पे की प्रस्तुति दी तब युवाओं का जोश हर हर महादेव के शंखनाद में परवान पर चढ़ा। रितेश ने अपना चर्चित भोजपुरिया गीत पाण्डेय जी का बेटा हूं दृ लटके झटके के साथ सुनाना शुरू किया तो युवाओं का मन बेकाबू हो थिरकने को मजबूर हो गया। रितेश ने जा ए चंदा ले आवा खबरिया तथा याद करा जहिया कुंवार रहलू पियवा से पहिले हमार रहलू वहीं गोरी तोरी चुनरी बा लाल लाल रे जैसे गीतों से जमकर धमाल मचाया। भोजपुरी स्टार अंजना सिंह ने रितेश के गीतों पर ठुमके लगाकर दर्शकों को खूब लुभाया। अइसे ना सतावा हमके मर जाईब गुजरिया हो व प्यार केतनो से न करिहा आदि की प्रस्तुति देकर महोत्सव को चार चांद लगाया। महुआ टॉप भावना सिंह के भी ठुमके व भोजपुरी गीतों पर समां बंधी। पार्श्वगायक रवि त्रिपाठी ने बोल बम बोल.. तथा अन्य फिल्मी तरानों से दर्शकों की वाहवाही बटोरने में कामयाब दिखे। फोक मीडिया फाउण्डेशन लखनऊ की नीतू सिंह के सांस्कृतिक दल ने महोत्सव में भारतीय लोक संगीत की परम्परा का अद्ववत नजारा पेश किया। इस दल की प्रस्तुतियों में महोत्सव में भजन भावनृत्य की लोककलाओं का मनोहारी संगम की झलक दिखी। लाफ्टर राजेन्द्र विश्वकर्मा हरिहर ने भी अपने गजब के अंदाज में महोत्सव में हंसी के फवारे छोड़े। इसके पहले स्थानीय कलाकार श्रीकांत वर्मा के दल ने लोकगीत व अवधी गीतों की शुरूआत कर महोत्सव को मंजिल की ओर आगे बढ़ाया। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा महोत्सव की संयोजिका एवं क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना व एसडीएम नैंनसी सिंह तथा सीओ रामसूरत सोनकर ने प्रस्तुति देने वाले चोटी के कलाकारों रितेश पाण्डेय, अंजना सिंह, रवि त्रिपाठी, भावना सिंह, नीतू सिंह को मोमेण्टो तथा शॉल व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संयोजन पार्श्वगायक रवि त्रिपाठी व संचालन राजेन्द्र विश्वकर्मा हरिहर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें