प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कन्नौज जनपद में आकर भदौरियन पुरवा ग्राम सभा पीड़ित परिवार से संपर्क किया 

ऋषभ दुबे नैमिष टुडे

प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कन्नौज जनपद में आकर भदौरियन पुरवा ग्राम सभा पीड़ित परिवार से संपर्क किया

 

 

कन्नौज : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भदोरियन पुरवा गांव में पीड़ित परिवार अशोक पाल और अन्य लोगों से मिले और उन्होंने कहा कि बिना नोटिस के किसी को घर से बेघर कर देना यह सरकार का उचित निर्णय नहीं है | सबसे पहले अधिकारियों को जांच करनी चाहिए थी| और नोटिस देना चाहिए था| लेकिन अधिकारियों की तानाशाही के चलते एक पीड़ित परिवार की को उजाड़ दिया गया यह कानून के खिलाफ है| और यह एक तानाशाही की बात है| आज जनता तानाशाही सरकार से परेशान हो चुकी है| आने वाले समय में तानाशाही सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी| इसके बाद उन्होंने नसरापुर सपा कार्यालय पर कॉन्फ्रेंस के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्होंने कहा भदोरियन पुरवा निवासी अशोक पाल अपने परिवार के साथ 35 वर्ष से अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे| लेकिन ता ना शाही अधिकारियों के द्वारा एक गरीब परिवार की गृहस्थी को उजाड़ दिया गया है जिसकी तत्काल जांच होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को सरकार को मुआवजा देना चाहिए जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों पर तत्काल कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए| हम सभी समाजवादी पीड़ित परिवार के साथ हैं | अगर सरकार के द्वारा उचित निर्णय न लिया गया तो हम सभी समाजवादी सड़कों पर उतरेंगे और धरना प्रदर्शन करेंगे| आज जनता भ्रष्टाचार से परेशान है | गरीब जनता की कई सुनवाई नहीं है| किसानों को समय पर खाद नहीं उपलब्ध हो रही है| किसानों को समय पर बिजली नहीं उपलब्ध हो रही है| बिजली बिल को लेकर भारी घोटाले किए जा रहे हैं| जिससे जनता उठ चुकी है| आने वाले समय में जनता एक-एक चीज का हिसाब लेगी इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल कलीम खान जिला अध्यक्ष उमेश विधानसभा अध्यक्ष अनिल पालपविधानसभा प्रत्याशी अंशु पाल लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष जितेंद्र पाल गोलू एस रॉबिन यादव आदि सपा कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें