
ब्यूरो प्रमुख/जौनपुर अरुण कुमार दुबे नैमिष टुडे
प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष कपिल देव मौर्य का रामघाट पर पूरे नागरिक सम्मान के साथ हुआ दाह संस्कार
जौनपुर प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष कपिल देव मौर्य का आज सोमवार को दाह संस्कार आदि गंगा गोमती नदी पावन तट रामघाट पर पूरे नागरिक सम्मान के साथ हुआ। उनके अंतिम दर्शन हेतु जनपद जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा, पूर्व विधायक गुलाब सरोज, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव जनपद के जनप्रतिनिधि व अधिवक्ता समाजसेवी जनपद के तमाम पत्रकार में वरिष्ठ पत्रकार लोलरक दुबे, शंभू नाथ सिंह, राकेश कांत पांडेय, आशीष पांडेय, सोनू उपाध्याय, अधिवक्ता रमेश चंद्र पाल, दीवानी बार के अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव सहित सैकड़ो की संख्या में पत्रकार गण उपस्थित रहे….