
अडानी मामले की जांच एसएफआईओ से करायें जाने हेतु दिया ज्ञापन
नैमिष टुडे
अभिषेक शुक्ला
सीतापुर। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिताभ ठाकुर के आह्वान पर सीतापुर जिला अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा द्वारा अडानी की कम्पनियों पर जो एफआईआर न्यूयॉर्क अमेरिका में दर्ज कराई गई है तथा पिछले दो वर्षों से विवादों में नाम आ रहा है उसी परिपेक्ष्य में आज आजाद अधिकार सेना के आह्वान पर सम्पूर्ण भारत वर्ष में राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी सीतापुर के माध्यम से प्रेषित किया गया जिसमें अडानी समूह की कम्पनियों पर देश विदेश में लगातार विवाद उछल रहे हैं ऐसे में भारत सरकार द्वारा निष्पक्ष जांच कम्पनी एक्ट 2013 की धारा 212 के अधीन एसएफआईओ से करायें जाने की मांग की गई है । जिससे दूध का दूध पानी का पानी हो सकें तथा जनता भी हकीकत जान सकें। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा पार्टी के पदाधिकारी रजत शुक्ला राजाराम मौर्या राजकुमार श्रीवास्तव सुन्दर लाल आदि मौजूद रहे।