
नगर पालिका के दूसरे स्थापना उत्सव का संस्कृति कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ धूमधाम से समापन हो गया
ऋषभ दुबे
विशेष संवाददाता
छिबरामऊ कन्नौज। आज नगर पालिका के दूसरे स्थापना उत्सव का समापन संस्कृति कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ किया गया। एक हफ्ते से चल रही शारीरिक खेल इंडोर गेम्स, और मंच की टैलेंट प्रतियोगिताओं के सफल योजना से उत्साहित पालिका अध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा की नगर क्षेत्र की प्रतिमाओं के निखार में आर्थिक कमी आड़े नहीं आने दे जायेगी।
कार्यक्रम की शुरुआत दिशा अग्रवाल ने भारत माता की व्यथा एक्ट से हुई।
कन्या भ्रूण हत्या और मां से जुदाई विषय में उड़ान संस्कारशाला के बच्चों ने भाव विभोर कर दिया।
डी डांस एकेडमी के बच्चों ने हनुमान चालीसा पर विशेष प्रस्तुति दी।
इससे पहले 31 की तरह आयोजित हुए कंपटीशन इवेंट्स के पुरस्कार वितरण किए गए।
चल वैजयंती ट्रॉफी के लिए जूनियर वर्ग में सर्वाधिक अंक पाकर सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम स्थान रहा।
जबकि सीनियर वर्ग में सिटी चिल्ड्रन एकेडमी चैंपियन बना ।
तकनीकी सलाहकार गौरव त्रिपाठी और अरुणेश चतुर्वेदी के संयुक्त संचालन में हुए कार्यक्रम में एक तरफ विद्यालय प्रभारी और निर्णायक मंडल के सदस्यों को माल्यार्पण करके सम्मानित किया तो दूसरी तरफ वार्ड स्तर प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सभासदों को अंग वस्त्र और पत्रकारों को प्रतीक चिन्ह लेकर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर गत् वर्ष वैजयंती ट्रॉफी विजेता विद्यालय सिटी चिल्ड्रन अकैडमी, (सीसीए)
प्रबंधक प्रदीप प्रधान, सभासद सुशील पांडे, अनूप दुबे, निशा, अनुज वर्मा, इत्यादि कार्यक्रम को संबोधित किया गया। आयोजन प्रभारी जलकल लिपिक संजय वर्मा और वरिष्ठ लिपिक नीरज मिश्रा ने सभी आगंतुको का अभार व्यक्त किया।
नगर पालिका ऑनलाइन रेटिंग कैलाश चन्द्र प्रथम और सुभाष को मिला दूसरा स्थान
नगर पालिका स्थापना उत्सव के आयोजन में सक्रिय सहयोग करने वाले लिपिक और कर्मचारियों को संकल्प मंच से सम्मान किया गया इसके अलावा नागरिकों के द्वारा दी गई ऑनलाइन रेटिंग के आधार पर सफाई विभाग और मार्ग प्रकाश विभाग को प्रथम स्थान मिला। अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया पब्लिक रेटिंग में सफाई नायक कैलाश चंद्र को 4. 9 5, सुभाष को 4.80, सूरज को 4.75 रेटिंग मिली इसके अलावा कर्मचारियों में अमरजीत, पुनीत कुमार पांडे, प्रेमदास को नागरिकों द्वारा संतुष्टि के साथ सर्वश्रेष्ठ चुना गया।
पालिका अध्यक्ष मनोज दुबे ने बताया की वार्ड स्तर में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम सहित क्रमश: तीन सर्वश्रेष्ठ वार्ड का नाम घोषित करके वार्ड के प्रतिभागियों को पुरस्कार किया जाएगा।
24 नवंबर को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ वार्ड का पुरस्कार इसकी जानकारी पालिका अध्यक्ष मनोज दुबे ने दी।