आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर टोल मांगने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने काटा हंगामा,जमकर नारेबाजी

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर टोल मांगने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने काटा हंगामा,जमकर नारेबाजी

 

नैमिष टुडे विष्णु सिकरवार

आगरा। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के फतेहाबाद स्थित टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं की गाड़ी से टोल मांगने पर कार्यकर्ता ने टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा काटा तथा धरना दिया। इस दौरान फतेहाबाद थाने से भारी फोर्स मौके पर पहुंचा। बाद में आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो सका। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहुंच गए। प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीताराम मुद्गल ने किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं की गाड़ी से टोल मांगने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। उन्होंने किसान यूनियन के नेताओं की गाड़ी को टोल फ्री कराये जाने की मांग की। परंतु इसी मामले को लेकर टोल कर्मियों और किसान यूनियन के कार्यकर्ता में नोक झोंक हो गई। जानकारी पर भारतीय किसान यूनियन भानू के तीन दर्जन से अधिक कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहुंच गए तथा टोल प्लाजा की लाइन पर धरने पर बैठ गए। तथा गाड़ियों को टोल फ्री कराये जाने की मांग करने लगे। इसके बाद जानकारी पर फतेहाबाद पुलिस,यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी आरएन सिंह ,टोल मैनेजर केपी सिंह मौके पर पहुंचे तथा कार्यकर्ताओं को समझाया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल मैनेजर केपी सिंह को जमकर खरी खोटी सुनाई ।इसके बाद दोनों पक्षों में वार्ता की गई तथा आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते राष्ट्रीय अध्यक्ष के मेसेज के साथ गाड़ियों को टोल फ्री होकर निकल जाने की स्वीकृति दी गई। इसके बाद ही धरना समाप्त हो सका। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारी ने लखनऊ आगरा एक्सप्रेस फतेहाबाद टोल का घेराव किया। प्रदर्शन के बाद भारतीय किसान यूनियन भानू की सभी मांगे मानी गई जिस के बाद धरना प्रदर्शन खत्म हुआ। मुख्य रूप से शामिल पदाधिकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित सीताराम मुद्गल ,प्रदेश महासचिव बृजमोहन सिसोदिया, प्रदेश संगठन मंत्री राजवीर सिंह जादौन,जिला अध्यक्ष डा जयवीर सिंह जादौन,युवा जिला अध्यक्ष निर्मल राजावत,युवा प्रदेश अध्यक्ष पवन समाधिया समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें