आगरा में शास्त्रीपुरम और आसपास की 32 कॉलोनियों में जलभराव की समस्या, कच्चा नाला निर्माण की मांग को लेकर धरना शुरू, नगर निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे

आगरा में शास्त्रीपुरम और आसपास की 32 कॉलोनियों में जलभराव की समस्या, कच्चा नाला निर्माण की मांग को लेकर धरना शुरू, नगर निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे

विष्णु सिकरवार
आगरा। शास्त्रीपुरम जन सेवा समिति आगरा पंजीकृत ने आज अवंती बाई चौराहा शास्त्रीपुरम पर धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग समर्थन देने आते रहे। प्रातः ढोल के साथ क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गई इसके बाद धरना शुरू हुआ। सबकी एक ही मांग है कि शास्त्रीपुरम के घरों में पानी न घुसे, इसके लिए कच्चा नाला बनाया जाए पक्का नाला बाद में बनता रहेगा। घोषणा की गई है कि 16 सितंबर, 2024 को बाजार बंद रखा जाएगा।
इस बार हुई बारिश में शास्त्रीपुरम ए ब्लॉक, बी ब्लॉक, द्वारकापुरी, निखिल गार्डन, दहतोरा और आसपास की कॉलोनियों में जलभराव हुआ है। घरों में पानी घुस गया इस कारण लोगों को घर छोड़ना पड़ा। दो दिन बाद लौटे तो घरों की हालत खराब था। सारा सामान पानी में भीग गया। इससे लोगों में भारी आक्रोश है।
शाम को चार बजे के आसपास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार और जोनल अधिकारी बालियान मौके पर आए। उन्होंने समिति के पदाधिकारी से बातचीत की और धरना समाप्त करने का आग्रह किया। अध्यक्ष डॉ भानु प्रताप सिंह, सचिव डॉक्टर लाखन सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह परमार, पार्षद प्रवीना राजावत, अजय सिकरवार, संजय तिवारी, सुनील शर्मा, मनोज शर्मा आदि ने उन्हें समस्या के बारे में अवगत कराया। उनसे आग्रह किया गया कि नाले का कनेक्शन कर दें, इसके लिए कच्चा नाला खोदना पड़ेगा। नगर आयुक्त पहले भी इसके लिए आदेश कर चुके हैं।
जोनल अधिकारी श्री वाले ने आश्वासन दिया कि सारा काम शुरू कर दिया जाएगा, आप धरना समाप्त कर दें। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि आपकी हर बात स्वीकार है लेकिन काम शुरू होने के बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा। इसके बाद नगर निगम के अधिकारी और समिति के पदाधिकारी मौके पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।
इसके बाद धरना स्थल पर आए। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि कल से काम शुरू कर देंगे लेकिन इससे पहले टॉयलेट और ग्रीन गैस वालो के साथ मीटिंग करनी होगी, उन्होंने धरना समाप्त करने का आग्रह किया। समिति के अध्यक्ष डॉ भानु प्रताप सिंह ने कहा कि जब तक काम शुरू नहीं हो जाएगा धरना जारी रहेगा। सभी ने इस बात का करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया
इससे पूर्व धरना प्रदर्शन को पार्षद प्रवीना राजावत, पूर्व पार्षद मंजू वार्ष्णेय, किशन सिंह चाहर, कृष्ण सिंह दरोगा, डॉक्टर सुनील राजपूत, विजयपाल मास्टर, हरिकृष्ण फौजी, हरिमोहन वर्मा, डॉक्टर देवी सिंह नरवार, सीताराम चौधरी, डॉ योगेंद्र सिंह, भारत भूषण आदि ने संबोधित किया। सभी ने कहा कि जब तक नाला का निर्माण शुरू नहीं हो जाएगा, तब तक धरना समाप्त नहीं होगा। संचालन डॉ भानु प्रताप सिंह और डॉक्टर लाखन सिंह ने किया।
मीडिया प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि राजकिशोर सिंह परमार, मनोज कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव राजवीर सिंह, संगठन मंत्री अजय सिकरवार, जगदीश  सोलंकी,  संगठन सचिव सुनील शर्मा, सुभाष राठौर, मुन्नालाल राजपूत, शुभम पिप्पल, रामवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह ने धरना प्रदर्शन की व्यवस्था संभाली।
शाम 4:45 बजे तक 206 लोगों ने अपना समर्थन दिया है। इसकी सूची आपकी सेवा में प्रस्तुत की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें