
सूचना पर उपजिलाधिकारी एसीपी मौके पर पहुंचे
विष्णु सिकरवार ब्यूरो प्रमुख आगरा
आगरा। खेरागढ के गांव उटगिर में गंगाजल मिशन अभियान के तहत बिछाई जा रही पाइप लाइन की खुदाई के बाद मकान भरभराकर गिर गया। जिसमें दब कर एक नौ माह की मासूम बालिका की मौत हो गई वहीं मां घायल हो गयी। सूचना पर आनन फानन में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई मलबे को हटाकर मासूम को बाहर निकाला गया। मां बेटी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसीपी खेरागढ उपजिलाधिकारी मौके पर आ गई। वहीं जेसीबी से मलबे को हटाया गया। वहीं उपजिलाधिकारी ने पीडित परिवार की मदद का आश्चासन दिया है।
जानकारी के अनुसार गांव उटगिर में नट के अडडेे पर गंगाजल मिशन अभियान के तहत पाइप लाइन बिछाई जा रही थी। रामबाबू के मकान के पीछे खुदाई का काम सुबह शुरू हुआ। मकान के पीछे करीब तीन फुट की खुदाई की गई। दोपहर में करीब एक बजे मकान भरभरा कर गिर गया। मकान के पीछे के दो कमरों की दीवार व छत टूट गयी। एक कमरे में अमित नौ माह की बेटी सौनाक्षी व उसकी मां मलबे में दब गई। बच्ची चार पाई पर सो रही थी। मकान गिरने पर ग्रामीण एक जुट हो गये सूचना पर आई पुलिस ने मलबे से मां बच्ची को निकाला। जिन्हे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र भेजा गया। जहां पर बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्डम के लिए भेजा है। वहीं मां के सिर हाथ अन्य जगह पर गहरी चोट आई है। सूचना पर एसीपी अहमद उपजिलाधिकारी संदीप कुमार पहुंच गये। बाद में जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया गया। वहीं हादसे के बाद काम कर रहे कर्मचारी मौके से भाग खडे हुये। उपजिलाधिकारी ने बताया कि पीडित परिवार को आर्थिक मदद प्रशासन द्वारा की जाएगी। वहीं परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।