
विष्णु सिकरवार
आगरा। आरवीएम स्कूल में शाहगंज अर्जुन नगर रेल लाइन क्रासिंग पर (रेल लाइन ओवर ब्रिज)आरओबी संघर्ष समिति की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से चौधरी दिलीप सिंह को अध्यक्ष व अमित सागर को महासचिव बनाया। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आशा व उम्मीद जताई कि नव नियुक्ति अध्यक्ष चौधरी दिलीप सिंह व महासचिव अमित सागर के बनाए जाने पर क्षेत्रीय लोगों के दो दशक से आरओबी निर्माण संघर्ष को निश्चित रूप से गति मिलेगी। वहीं हर्ष व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप अखिल माहेश्वरी,योगेश महाजन,डा.जितेन्द्र चौधरी, बच्चन सिकरवार, आरपी दीक्षित, अनूप यादव,वीरेंद्र शर्मा, समर अली, हरीश भदौरिया, सुभाष सक्सैना, गिर्रज सिंह, विनोद शर्मा, सिद्धांत चौधरी, देवेश परिहार, प्रेम कुमार गौतम, सत्यपाल जूरेल मौजूद रहे।