
बिसवां(सीतापुर):आज भाजपा किसान मोर्चा सीतापुर के द्वारा ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारम्भ बिसवां विधानसभा के पकरिया ग्राम हाट बाजार मे हुआ. कार्यक्रम मे मुख्यअथिति सांसद राजेश वर्मा,जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश शुक्ला, सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा राम निवास यादव,विधायक निर्मल वर्मा, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रद्धा सागर, कंचन प्रभा पांडेय जी रही. कार्यक्रम का सुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर हल का पूजन कर गायों को गुड़ खिला कर शुरू किया गया एवं मुजफ्फरनगर जिले से शुरू हो रही यात्रा को लाइव प्रसारण दिखाया गया. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद राजेश वर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा देश मे किसानों के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को बताया.और सरकार की उपलब्धियों को बताया. इसी क्रम मे एमएलसी पवन सिंह जी ने लोकसभा चुनाव मे पुरे दम के साथ कार्यकर्ताओ को लगने के लिए कहा. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलापंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर ने कहा की मोदी जी जनता की गारंटी हैँ और उनके नेतृत्व मे भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर हैँ,विधायक निर्मल वर्मा ने किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा. आने वाले लोकसभा चुनाव मे अबकी बार चार सौ पार का नारा देते हुए कार्यकर्ताओ जोश भरते हुए चुनाव मे बड़े अंतर से जितने की बात की. जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने सभी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों का एवं कार्यक्रम आयोजक प्रधान प्रतिनिधि रोहित मिश्रा का आभार प्रकट किया. कार्यक्रम का समापन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेश मिश्रा ने किया और आने वाले चुनाव मे किसान मोर्चा सीतापुर पूरी लगन और निष्ठा के स्थान जिले मे भाजपा की सभी सीटों को जिताने मे अहम् भूमिका रहेगी.इस मौके पर कार्यक्रम सयोजक मनीष देवेदी, सह संयोजक अनिल मिश्रा निर्वर्मान जिलाध्यक्ष सतनाम सिंह,महामंत्री वीरेश शुक्ला रवि तिवारी, डॉ पवन सिंह संदीप शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, शरद सिंह,रवि प्रकाश,कर्मवीर सिंह, आशुतोष मिश्रा अरविन्द पांडेय, मुकेश त्रिपाठी, बसंत लोधी जी, कमलेश मिश्रा जी सहित किसान मोर्चा के समस्त जिलापदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं भारी संख्या मे किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।