छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350वें वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा निकाली जा रही हिंदवी स्वराज्य यात्रा की तैयारी जोरों पर

 

 

विष्णु सिकरवार
आगरा। छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350वें वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा निकाली जा रही हिंदवी स्वराज्य यात्रा का आगरा जिला में आगमन पर विद्यार्थी परिषद आगरा जिला द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350वें वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदवी स्वराज्य यात्रा निकाली जा रही है जो कि 28 नवंबर को महाराष्ट्र के किले रायगड़ से प्रारंभ हुई एवं 2161 किमी की दूरी तय करके 7 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित हो रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंचेगी। यह यात्रा छः दिसंबर को ग्वालियर से होते हुए सुबह 9 बजे आगरा जिले में सैंया पहुंचेगी। आगरा जिला पर आगमन पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सैंया चौराहा में भव्य स्वागत एवं उत्साहवर्धन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा मार्ग में यात्रा का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा इस अवसर पर सम्मानित प्रतिनिधि एवं जिले के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। परिषद के जिला प्रमुख मनीष तोमर ने बताया कि मुगलों के अत्याचारी शासन से राष्ट्र को मुक्त कर हिन्दवी स्वराज की स्थापना करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक को 350 वर्ष पूर्ण हो रहे है। हिन्दवी स्वराज्य इतिहास का एक विशेष अध्याय है और उनके स्वशासन, सुशासन और समृद्धि की गाथाएं आज भी हम सभी को प्रेरित करती हैं। अभाविप के अमृतकाल में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350 वर्ष पूर्ण होना, यह एक प्रेरक अवसर है, अभाविप का अमृत महोत्सव वर्ष अधिवेशन सात से दस दिसंबर तक दिल्ली में संपत्र होना है। इस अधिवेशन में स्वराज की राजधानी किले रायगड़ से दिल्ली तक हिन्दवी स्वराज यात्रा 28 नवंबर से सात दिसंबर को आयोजित की जा रही है। 2161 किमी सफर तय कर यात्रा दिल्ली पहुंचेगी।
विभाग सह सयोजक ने बताया इस यात्रा में रथ पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्वराज्य के 75 किलों व प्रमुख समाधि स्थलों से संकलित की गई मिट्टी का कलश रहेगा। साथ ही यात्रा में छत्रपति शिवाजी महाराज की सैनिक टुकड़ी की वेशभूषा में 15 से 20 कार्यकर्ता मोटर साइकिल पर सवार रहेंगे, जो यात्रा के साथ चलेंगे किले रायगढ़ से दिल्ली के मध्य आने वाले विभिन्न स्थानों पर इस यात्रा का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया जा रहा है। एवम विभाग सह छात्रा प्रमुख ने बताया कि इसी श्रृंखला में यात्रा का 06 दिसंबर को यहां आयेगी जिसके पश्चात दिल्ली पहुंचेगी। जहां अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्वराज की मिट्टी के कलश का पूजन कर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। प्रेस वार्ता में विभाग संगठन मंत्री आशीष चंदेल, जिला संगठन मंत्री रजत जोशी , विशाल सविता, तनु वर्मा , सुमित सिंघल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें