महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु की मनाई जयंती वैज्ञानिक प्रदर्शनी में स्कूली छात्रों ने बनाए उपकरण

 

विष्णु सिकरवार
आगरा। फतेहपुर सीकरी ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुलारा के विमला देवी कन्या इंटर कॉलेज में भारत के महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु की जयंती मनाई गई। इस दौरान के अवसर पर विद्यालय में विज्ञान मेला का आयोजन किया गया जिसमे छात्र -छात्राओं ने अपने द्वारा बनाये हुए मॉडल (प्रदर्शो) का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर और पहुंचे सरस्वती विद्या मंदिर के प्रिंसिपल ज्ञानेंद्र दुबे ने बताया कि भारत के महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र को बसु भौतिक विज्ञान ,जीव विज्ञान और वनस्पति विज्ञान समेत पुरातत्व का गहरा ज्ञान था। उन्होंने पौधों की वृद्धि ( धड़कन ) स्क्रीन पर दिखने वाले उपकरण वायरलेस रेडियो का आविष्कार किया। उन्होंने जीवन में कठिन संघर्ष किया और आगे बढ़े हम सभी छात्र वैज्ञानिकों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संचालक रामवीर फौजदार ,अभिषेक फौजदार, प्रिंसिपल बृजेश कुमार ,राम सिंह विनीत कुमार आदि मौजूद रहे सभी को धन्यवाद ज्ञापित कॉलेज के प्रबंधक जितेंद्र फौजदार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें