वाराणसी Archives - Naimish Today

जमीन विवाद में कुल्हाड़ी राड से हमला,पांच घायल, दर्ज नहीं हुआ मुकदमा घायलों का आरोप तहरीर बदलने के लिए पुलिस बना रही दबाव थानाध्यक्ष ने कहा आरोप बेबुनियाद किसी भी पक्ष से नहीं मिली तहरीर
जमीन विवाद में कुल्हाड़ी राड से हमला,पांच घायल, दर्ज नहीं हुआ मुकदमा

घायलों का आरोप तहरीर बदलने के लिए पुलिस बना रही दबाव

थानाध्यक्ष ने कहा आरोप बेबुनियाद किसी भी पक्ष से नहीं मिली तहरीर

वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में बीते रविवार की रात दबंगों द्वारा पांच लोगों को कुल्हाड़ी और राड सेमारपीट कर गंभीर रूप से घायल किए जाने के मामले में कपसेठी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है,जिससे पीड़ित पक्ष के लोगों के साथ-साथ गांव के लोगों में भी आक्रोश व्याप्त है। बड़ी बात तो यह है कि घटना में घायल लोगों को पुलिस सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवापूरी ले गई,वहां से उन्हें सामुदायिक कल्याण केंद्र हाथी भेजा गया, यहां डॉक्टरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पंडित दीनदयाल उपाध्याय के लिए रेफर कर दिया। पुनः पुलिस वालो ने सभी घायलों को लेकर यहां स…

The post जमीन विवाद में कुल्हाड़ी राड से हमला,पांच घायल, दर्ज नहीं हुआ मुकदमा  घायलों का आरोप तहरीर बदलने के लिए पुलिस बना रही दबाव  थानाध्यक्ष ने कहा आरोप बेबुनियाद किसी भी पक्ष से नहीं मिली तहरीर appeared first on Naimish Today.

बाबा लाट भैरव ने भैरवी संग खाई खिचड़ी वृहद भंडारे में भक्तों की भारी भीड़
बाबा लाट भैरव ने भैरवी संग खाई खिचड़ी वृहद भंडारे में भक्तों की भारी भीड़

__विवाहोपरांत बाबा लाट भैरव सहित अष्ट भैरव ने खाई खिचड़ी, भैरवी कूप का अद्भुत श्रृंगार_

वाराणसी। बाबा लाट भैरव ने भैरवी संग खाई खिचड़ी वृहद भंडारे में आज रविवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

विवाहोत्सव के उपरांत रविवार को कज्जाकपुरा स्थित अनादिकालेश्वर बाबा श्री कपाल भैरव प्रसिद्ध लाट भैरव ने माता भैरवी संग खिचड़ी का स्वाद चखा।श्री कपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबधंक समिति के तत्वावधान में बाबा श्री के विग्रह का अद्भुत श्रृंगार कर पूड़ी-सब्जी, खिचड़ी, खीर, चटनी आदि का भोग अर्पित किया गया।वैवाहिक समारोह के बाद खिचड़ी खवइया के दिन विग्रह पर विराजमान रजत मुखौटे की शोभा देखते ही बन रही थी।बाबा श्री के संमुख स्थित भैरवी कूप का भव्य श्रृंगार किया गया था।माता को लाल वस्त्रों से सुसज्जित किया गया था।समिति के प्रधानमंत्री मुन्नालाल यादव ने माँ अन्नपूर्णेश्वरी का स्मरण कर भंडारे का प्रारम्भ कराया।मध्य रात्रि तक मंदिर के चारों ओर विशाल फर्श पर भक्तों की पंक्तियां लगी रहीं।भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भीड़ प्रबंधन में सुरक्षाकर्मियों को काफी मुश्किल हुई।हर हर महादेव के उद्घोष संग मंदिर में दर्शन पूजन का क्रम चलता रहा।धूप, दीप, पुष्प, कपूर, जल, चँवर आदि से बाबा श्री की विधिवत आरती उतारी गयी।रामबाग में दूसरे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों से नृत्यांगनाओं ने सभी का मन मोहा।इसी के साथ पंच दिवसीय कार्य्रकम को विराम दिया गया।

उक्त अवसर पर समिति के डॉ नीलकंठ तिवारी, आलोक श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, योगेश सिंह बबलू, अध्यक्ष रोहित जायसवाल, उपाध्यक्ष बंसत सिंह राठौर, मंत्री विक्रम सिंह राठौर, कोषाध्यक्ष छोट्टन केशरी, नंदलाल प्रजापति, विक्रम सिंह राठौर, बच्चे लाल बिंद, हिमांशु अग्रहरि, मीडिया प्रभारी शिवम अग्रहरि, आशीष कुशवाहा, अविनाश कुशवाहा, महेंद्र जायसवाल, निक्की जायसवाल आदि उपस्थित रहें।

The post बाबा लाट भैरव ने भैरवी संग खाई खिचड़ी वृहद भंडारे में भक्तों की भारी भीड़ appeared first on Naimish Today.

काशी में गंगा के बढ़ते जलस्तर से प्रशासन सतर्क,घाटों से टूट रहे संपर्क
काशी में गंगा के बढ़ते जलस्तर से प्रशासन सतर्क,घाटों से टूट रहे संपर्क

वाराणसी।आध्यात्मिक नगरी काशी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।आसपास के जिलों में तेज बारिश,मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की नदियों का भी पानी आने से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।शुक्रवार रात 8 बजे काशी में जलस्तर दो सेंमी प्रति घंटा बढ़ रहा था।केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक अगले 48 घंटे तक बढ़ोतरी जारी रहेगी।गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।वहीं तटवर्ती इलाकों में हलचल बढ़ गई है।

24 घंटे पहले शिवाला घाट का संपर्क अन्य घाटों से कट चुका है।मणिकर्णिका घाट स्थित रत्नेश्वर मंदिर का गर्भगृह पूरी तरह डूब गया। घाटों से भी संपर्क टूट रहा है।गंगा का जलस्तर बढ़ने से त्रिलोचन घाट के किनारे बने घर बाढ़ के पानी में डूब गए, जिसके बाद एक व्यक्ति बाढ़ के पानी से होकर गुज़रता हुआ नजर आया।

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गंगा का जलस्तर 63.14 मीटर पहुंच गया है। हालांकि यह चेतावनी बिंदु से सात और खतरे के निशान से आठ मीटर नीचे है।वहीं प्रयागराज में गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया है।वहीं कांवरियों,शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है।जल पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। नाविकों को नाव संचालन में सचेत रहने की हिदायत दी जा रही है।

एडीएम (वित्त) एवं प्रभारी आपदा अधिकारी सदानंद गुप्ता ने शुक्रवार को बाढ़ नियंत्रण से जुड़े विभागों के साथ वुर्चअल बैठक की।एडीएम ने राजातालाब और सदर तहसील के तहसीलदारों को बाढ़ राहत कैंपों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर 10 से 20 फीसदी अतिरिक्त स्थल चिह्नित करने को कहा। बीएसए को स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमियां दूर कराने का निर्देश दिया।सीएमओ को मेडिकल से जुड़े इंतजाम समय रहते पूरे करने के लिए कहा है।एडीएम ने गुरुवार दोपहर में ढेलवरिया औऱ हुकुलगंज में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। प्रा.विद्यालय ढेलवरिया,पुराना पुल, सरैया भी गए।

The post काशी में गंगा के बढ़ते जलस्तर से प्रशासन सतर्क,घाटों से टूट रहे संपर्क appeared first on Naimish Today.

राम मंदिर का कौन बनेगा पहला सीईओ,5200 आवेदनों की हो रही स्क्रीनिंग
राम मंदिर का कौन बनेगा पहला सीईओ,5200 आवेदनों की हो रही स्क्रीनिंग

अयोध्या।राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामला सामने आने के बाद राम मंदिर के व्यवस्था में कई बदलाव किए गए हैं।राम मंदिर के पहले सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया भी चल रही है। इस पद के लिए 5200 से अधिक आवेदन आए हैं।इन सभी आवेदनों की स्क्रीनिंग और लिस्टिंग का काम सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रमोद कोहली की अध्यक्षता में गठित कमेटी कर रही है।इस प्रक्रिया में समय लगेगा।इसी को ध्यान में रखकर यहां सचिव का नया पद सृजित करने का निर्णय लिया गया था।

दो सितंबर से पटरी पर आ जाएगी दर्शन पास व्यवस्था

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने बताया कि दर्शन पास को लेकर कुछ बातें सामने आई हैं। इसके कारण श्रद्धालुओं को भी असुविधा हो रही है,लेकिन इस समस्या का समाधान दो सितंबर को ट्रस्ट की बैठक के बाद हो जाएगा। मोहन ने बताया कि तीर्थ यात्री सेवा केंद्र में पास व्यवस्था के प्रभारी सोमेश आनंद से जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।उन्हें बाग बिजैसी स्थित तीर्थ क्षेत्र पुरम में जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल उनके स्थान पर किसी दूसरे को नहीं नियुक्त किया गया है। वहां पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं की टीम आपस में मिलजुल कर व्यवस्था संभालेगी।

ट्रस्ट-एसबीआई में खाते के संचालन पर गतिरोध खत्म

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और भारतीय स्टेट बैंक के बीच खातों के संचालन को लेकर चल रहा गतिरोध समाप्त होने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण के परियोजना प्रबंधक इंजीनियर जगदीश आफले को अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता बनाए जाने संबंधी नया प्रस्ताव (रेजोल्यूशन) पारित कर एसबीआई को भेज दिया है। अब बैंक ने औपचारिक स्वीकृति के बाद खातों का संचालन शुरू कर दिया है।

बता दें कि 6 जुलाई को हुई ट्रस्ट की बैठक में तत्कालीन महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के त्यागपत्र स्वीकार किए जाने के बाद अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं में बदलाव का निर्णय लिया गया था। इसके तहत अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन और पूर्व अभियंता जगदीश आफले के नाम बैंक को भेजे गए थे,लेकिन ट्रस्ट डीड के प्रावधानों के आधार पर एसबीआई ने जगदीश आफले के ट्रस्टी नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए कानूनी राय मांगी थी,जिससे खाता संचालन में अस्थायी गतिरोध पैदा हो गया।सूत्रों के मुताबिक ट्रस्ट में इस विषय पर विस्तार से चर्चा हुई।

वेतन और भुगतान पर पड़ा था असर

खाता संचालन में आई रुकावट का असर ट्रस्ट के वित्तीय कार्यों पर भी पड़ा था। लगभग 1000 कर्मचारियों की जून महीने की सैलरी समय पर जारी नहीं हो सकी थी। इसके अलावा ट्रस्ट से जुड़ी विभिन्न आउटसोर्सिंग एजेंसियों के भुगतान भी प्रभावित हुए। केवल आवश्यक अधिष्ठापन संबंधी भुगतान ही किए जा सके, जबकि अन्य बिलों पर हस्ताक्षर नहीं हो पाए। हालांकि एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक दिपेश राज ने कहा था कि एसबीआई और ट्रस्ट के बीच कोई विवाद नहीं है।

The post राम मंदिर का कौन बनेगा पहला सीईओ,5200 आवेदनों की हो रही स्क्रीनिंग appeared first on Naimish Today.

सीएम योगी ने गुरु पूर्णिमा पर किया बड़ा ऐलान,भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर,सपा पर बोला बड़ा हमला
सीएम योगी ने गुरु पूर्णिमा पर किया बड़ा ऐलान,भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर,सपा पर बोला बड़ा हमला

वाराणसी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को आध्यात्मिक नगरी काशी में गुरु पूर्णिमा पर संत गुरु रविदास को नमन किया।सीएम ने इस ‍अवसर पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भदोही जिले का नाम एक बार फिर संत रविदास नगर किया जाएगा।संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर राज्य सरकार यह फैसला लागू करेगी।

काशी में भारतीय जनता पार्टी के समरसता संकल्प अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। सीएम ने कहा कि सपा सरकार ने संत रविदास के नाम पर बने जिले का नाम बदलकर पाप किया था,अब राज्य सरकार उसे फिर से संत रविदास नगर के नाम से पहचान दिलाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि जो लोग समाज को जोड़ने का काम करते हैं,वो अपने सार्वजनिक संस्थानों और स्थानों का नाम महान संतों और महापुरुषों के नाम पर रखते हैं। सीएम ने कहा कि जो समाज को बांटने की राजनीति करते हैं, उनके आदर्श बाबर और औरंगजेब हैं,ऐसे लोग समाज को एकजुट करने वाले महापुरुषों का सम्मान नहीं कर सकते।

सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर बने कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम भी बदल दिया था। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने फिर से उस मेडिकल कॉलेज का नाम बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर कर दिया।

सीएम योगी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसलों का भी उल्लेख किया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जालंधर एयरपोर्ट का नाम संत रविदास जी के नाम पर रखा, जबकि अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर रखा गया। सीएम ने कहा कि यह सरकार की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें समाज को जोड़ने वाले महापुरुषों को सम्मान दिया जाता है।

सीएम योगी ने कहा कि गुरु परंपरा भारत की सनातन संस्कृति की आत्मा है।संत रामानंद की परंपरा से लेकर संत रविदास तक,संतों ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक अध्यात्म, सेवा और समानता का संदेश पहुंचाया। सीएम ने मंच पर उपस्थित संतों का अभिनंदन करते हुए विशेष रूप से संत निरंजन दास महाराज का स्वागत किया और कहा कि उनका जीवन संत रविदास जी की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार को समर्पित है।

सीएम योगी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। सीएम ने कहा कि संत रविदास जी,महर्षि वाल्मीकि डाॅ.. भीमराव आंबेडकर और सामाजिक न्याय से जुड़े महापुरुषों की प्रतिमाएं सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित की जाएंगी। जहां संत रविदास जी से जुड़े स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और बाउंड्री वाल नहीं है, वहां राज्य सरकार अपने खर्च पर निर्माण कराएगी और इसके लिए धनराशि की व्यवस्था भी कर दी गई है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इसी भावना के अनुरूप वर्ष 2020 से लगातार 81 करोड़ गरीबों को नि:शुल्क राशन उपलब्ध कराने का कार्य किया है।यह संत रविदास जी के समतामूलक समाज के स्वप्न को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है। सीएम ने कहा कि काशी की पावन धरती पर संत रविदास जी ने भक्ति, श्रम और मानवता का संदेश दिया। बाबा विश्वनाथ और मां गंगा की यह नगरी सदियों से संत परंपरा की धरोहर रही है और यहां से निकला समरसता का संदेश संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा है।

बता दें कि भदोही का नाम बदलने का मुद्दा लंबे समय से सियासी चर्चा का विषय रहा है।साल 2012 में मुख्यमंत्री बनने के बाद अखिलेश यादव सरकार ने मायावती सरकार के समय बदले या बनाए गए आठ जिलों के नाम फिर से पुराने नामों में बदल दिए थे।इस फैसले पर 23 जुलाई 2012 को राज्य कैबिनेट ने मुहर लगाई थी।मायावती सरकार ने इन जिलों का नाम दलित महापुरुषों के सम्मान में रखा था,इनमें कांशीराम नगर,छत्रपति शाहूजी महाराज नगर,रमाबाई नगर,भीम नगर, प्रबुद्ध नगर,पंचशील नगर,ज्योतिबा फुले नगर और महामाया नगर शामिल थे,इसके बाद अखिलेश यादव सरकार ने कांशीराम नगर का नाम कासगंज, छत्रपति शाहूजी महाराज नगर का नाम पहले गौरीगंज और बाद में अमेठी, रमाबाई नगर का नाम कानपुर देहात,भीम नगर का नाम संभल,प्रबुद्ध नगर का नाम शामली,पंचशील नगर का नाम हापुड़,ज्योतिबा फुले नगर का नाम अमरोहा और महामाया नगर का नाम हाथरस कर दिया था।

बता दें कि उस समय मायावती ने इस फैसले को दलित महापुरुषों का अपमान बताया था।वहीं समाजवादी पार्टी सरकार का तर्क था कि जिलों को उनकी पुरानी और आम पहचान वाले नामों से फिर से जोड़ा जा रहा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब इसी मुद्दे को फिर से उठाते हुए कहा कि उनकी सरकार समाज सुधारकों,संतों और महापुरुषों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम ने कहा कि संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर भदोही का नाम फिर से संत रविदास नगर किया जाएगा और सरकार इस काम को पूरा करेगी। सीएम के इस ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर जिलों के नाम और महापुरुषों के सम्मान का मुद्दा चर्चा में आ गया है।

The post सीएम योगी ने गुरु पूर्णिमा पर किया बड़ा ऐलान,भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर,सपा पर बोला बड़ा हमला appeared first on Naimish Today.

वाराणसी में अंतरराज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़,5 शातिर गिरफ्तार
वाराणसी में अंतरराज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़,5 शातिर गिरफ्तार

वाराणसी कमिश्नरेट की साइबर क्राइम पुलिस ने म्यूल बैंक खाते और ट्रांजेक्शन एपीके फाइल उपलब्ध कराकर साइबर ठगी कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 एंड्रॉयड मोबाइल, 3 आईफोन, 43 एटीएम कार्ड, 12 पासबुक, 10 चेकबुक, 11 क्यूआर कोड, 12 सिम कार्ड, एक लैपटॉप, एक डायरी, दो चार पहिया वाहन (महिंद्रा थार और हुंडई आई-20) तथा ₹12,060 नकद बरामद किया है।पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह गरीब और जरूरतमंद लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम कार्ड, पासबुक और इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी अपने कब्जे में ले लेता था। इन खातों का इस्तेमाल देशभर में होने वाली साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए किया जाता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच शुरू कर दी है।

The post वाराणसी में अंतरराज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़,5 शातिर गिरफ्तार appeared first on Naimish Today.

काशी में वाराणसी रोप-वे परियोजना को मिली बड़ी राहत,वीडीए को 90 वर्ष की लीज पर एक रुपये प्रीमियम के साथ भूम‍ि का आवंटन
काशी में वाराणसी रोप-वे परियोजना को मिली बड़ी राहत,वीडीए को 90 वर्ष की लीज पर एक रुपये प्रीमियम के साथ भूम‍ि का आवंटन

वाराणसी।देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में वाराणसी रोप-वे पायलट परियोजना के निर्माण की राह अब और आसान हो गई है।टावर संख्या-29 और स्टेशन संख्या-5 के निर्माण के लिए कोतवालपुरा स्थित एक बिस्वा 19 धूर नजूल भूमि को वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) को 90 वर्ष की लीज पर प्रतीकात्मक एक रुपये प्रीमियम के साथ आवंटित करने का प्रस्ताव मंत्रिपरिषद के समक्ष रखा गया है। इस प्रस्ताव को नगर विकास, वित्त और राजस्व विभाग की सहमति प्राप्त है।

भूमि का उपयोग केवल रोप-वे परियोजना के लिए किया जाएगा और अगर तीन साल तक इसका उपयोग नहीं होता या उद्देश्य बदलता है,तो भूमि वापस ले ली जाएगी। प्रस्ताव के मुताबिक कोतवालपुरा स्थित नजूल आराजी संख्या-88 के कुल चार बिस्वा 19 धूर क्षेत्रफल में से एक बिस्वा 19 धूर भूमि रोप-वे परियोजना के टावर संख्या-29 और स्टेशन संख्या-5 के निर्माण के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण को 90 वर्ष की लीज पर प्रतीकात्मक एक रुपये प्रीमियम के साथ दी जाएगी।

लीज का प्रत्येक 30 साल पर नवीनीकरण होगा।सरकार ने वीडीए को सार्वजनिक इकाई मानते हुए यह प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव में यह शर्त रखी गई है कि भूमि का उपयोग केवल रोप-वे परियोजना के लिए होगा। यदि तीन वर्ष तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होता या भूमि का उपयोग किसी अन्य उद्देश्य के लिए किया जाता है, तो उसे वापस लिया जा सकेगा।

यह भी स्पष्ट किया गया है कि भूमि को किसी निजी संस्था या व्यक्ति को हस्तांतरित नहीं किया जा सकेगा और भविष्य में इस आवंटन को अन्य मामलों के लिए उदाहरण भी नहीं माना जाएगा। इस प्रकार वाराणसी में रोप-वे परियोजना के लिए आवश्यक भूमि आवंटन की प्रक्रिया में तेजी आई है,जिससे इस महत्वाकांक्षी परियोजना के कार्यान्वयन में मदद मिलेगी।

इस परियोजना के माध्यम से वाराणसी में परिवहन की सुविधा में सुधार होगा और यह शहर के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा इस भूमि आवंटन के साथ ही रोप-वे परियोजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित हुआ है।

The post काशी में वाराणसी रोप-वे परियोजना को मिली बड़ी राहत,वीडीए को 90 वर्ष की लीज पर एक रुपये प्रीमियम के साथ भूम‍ि का आवंटन appeared first on Naimish Today.

रोमांचक मुकाबले में परफेक्ट मिशन ने केंद्रीय कारागार को हराया शानदार प्रदर्शन के लिए रामकरन को मिला मैन ऑफ द मैच का खिताब
रोमांचक मुकाबले में परफेक्ट मिशन ने केंद्रीय कारागार को हराया

शानदार प्रदर्शन के लिए रामकरन को मिला मैन ऑफ द मैच का खिताब

क्रिकेट,बंदियों को अवसाद मुक्त रखने की अनूठी पहल:वरिष्ठ जेल अधीक्षक

​वाराणसी। कैदियों को मानसिक तनाव से मुक्त रखने और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को शिवपुर स्थित केंद्रीय कारागार के खेल मैदान में एक बेहद रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। यह मुकाबला परफेक्ट मिशन एकादश और केंद्रीय कारागार एकादश के बीच हुआ, जिसमें परफेक्ट मिशन की टीम ने अपने शानदार खेल के दम पर जीत का परचम लहराया। ​धुआंधार बल्लेबाजी करने वाले परफेक्ट मिशन के रामकरन यादव को ‘मैन ऑफ द मैच’ की ट्रॉफी से नवाजा गया। रामकरन के लगातार चार छक्कों ने खेल का पासा पलट दिया। ​टॉस जीतकर परफेक्ट मिशन एकादश के कप्तान मनीष दीक्षित ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। ​केंद्रीय कारागार की तरफ से प्रखर मिश्रा (23 रन) और लक्ष्मीशंकर यादव ने पारी की शुरुआत की। परफेक्ट मिशन के गेंदबाज विकास यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में महज 9 रन देकर 3 विकेट झटके और जेल टीम पर दबाव बना दिया। इसके बाद जेल वार्डर प्रेमचन्द्र मौर्या ने मोर्चा संभाला और सूझबूझ से खेलते हुए टीम के स्कोर को निर्धारित 12 ओवरों में 89 रन तक पहुंचाया।​ 90 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी परफेक्ट मिशन की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। रामकरन यादव ने जेल टीम के प्रमुख गेंदबाज शिखर मिश्रा की लगातार 4 गेंदों पर 4 गगनचुंबी छक्के जड़कर मैच को एकतरफा कर दिया। रामकरन ने मात्र 17 गेंदों पर 45 रनों (6 छक्के, 1 चौका) की आतिशी पारी खेली। दूसरी ओर कप्तान मनीष दीक्षित भी पिच पर चट्टान की तरह डटे रहे और टीम ने 10वें ओवर में ही 8 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। ​​मैच के समापन पर दोनों टीमों की हौसला अफजाई करते हुए केंद्रीय कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने कहा

​कि कारागार प्रशासन का यह निरंतर प्रयास रहता है कि जेल में निरुद्ध बंदियों के एकाकी जीवन में समरसता लाई जाए। समय-समय पर खेलकूद और मनोरंजक कार्यक्रमों के आयोजन से बंदियों को मानसिक तनाव और अवसाद से दूर रखने में बड़ी मदद मिलती है। ​इससे पहले मैच की शुरुआत वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र और दैनिक परफेक्ट मिशन के समाचार संपादक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और उनका उत्साहवर्धन करके किया था। जीत के बाद परफेक्ट मिशन के प्रधान संपादक व कप्तान मनीष दीक्षित ने भी अपनी टीम को बधाई दी। वहीं परफेक्ट मिशन की शानदार जीत पर दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक व पीपीसी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने भी सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए जीत की बधाई दी और निरंतर ऐसे ही परफेक्ट मिशन के बेहतर प्रदर्शन हेतू शुभकामनायें दिया। ​इस मौके पर जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, परफेक्ट मिशन के डिजिटल हेड ऋषिकेश पाण्डेय, प्रबंधक पुष्कर दीक्षित, वरिष्ठ पत्रकार आनंद तिवारी, रवि प्रकाश वाजपेई, शशांक सिंह, आकाश सरोज, राहुल पाण्डेय, ऋतुराज उपाध्याय, आयुष दीक्षित, सत्यम दूबे, अमन पाण्डेय सहित कारागार के कई अधिकारी, कर्मचारी और भारी संख्या में पत्रकार गण मौजूद रहे। परफेक्ट मिशन एकादश टीम में

मनीष दीक्षित (कप्तान), भानु प्रताप सिंह आशीष तिवारी, विकास यादव, रामकरन यादव, शिवम पटेल, शशांक मिश्रा, राहुल शर्मा, सुभाष विश्वकर्मा, देवांग सिंह, प्रवीण तिवारी शामिल रहे। वहीं केंद्रीय कारागार एकादश टीम में धर्मेन्द्र यादव, प्रखर मिश्रा, शिखर मिश्रा, लक्ष्मीशंकर यादव, शिवशंकर, प्रेमचन्द्र मौर्या, धनंजय सिंह, मोईन कालिया, रंजीत, अवधेश, चन्दन यादव की भागीदारी रही।

The post रोमांचक मुकाबले में परफेक्ट मिशन ने केंद्रीय कारागार को हराया  शानदार प्रदर्शन के लिए रामकरन को मिला मैन ऑफ द मैच का खिताब appeared first on Naimish Today.

काशी से चुनार तक बेसहारा हुई गंगा की धारा,चंद कदमों में पूरी नदी पैदल नाप रहे लोग
काशी से चुनार तक बेसहारा हुई गंगा की धारा,चंद कदमों में पूरी नदी पैदल नाप रहे लोग

वाराणसी/मीरजापुर।बुजुर्ग बताते हैं क‍ि गंगा कल‍ियुग खत्म होने से पहले गंगा धरती से व‍िलुप्‍त हो जाएंगी।धरती से कब गंगा का अस्‍त‍ित्‍व खत्म होगा यह तो आने वाला समय बताएगा,लेक‍िन वर्तमान की जो हालत है वह मानो ऐसा है क‍ि मर्ज बढ़ता ही गया।गंगा की धारा को न‍िर्मल अव‍िरल करने की चाह और थाह की कोई सीमा नहीं,गंगा के ल‍िए अरबों रुपये पानी की तरह बहाए जा रहे हैं।दावे वादे सब आप गंगा में इन द‍िनों थाह ले सकते हैं।

गंगा में स‍िर्फ गंगा का ही पानी नहीं है,यमुना,चंबल सह‍ित कई अन्‍य नद‍ियों का पानी भी सदानीरा को वेग प्रदान करते रहे हैं। भगीरथ धरती पर तो गंगा ले आए थे,लेकिन यह दुर्दशा देखकर आप भागीरथी के हालातों पर आंसू बहा सकते हैं। आपको हालात देखना है तो अध‍िक दूर नहीं बस बनारस से चुनार के बीच वाराणसी-मीरजापुर के ठीक बीच अदलपुरा के पास शीतला धाम के पास चले जाइए।

मां गंगा की दुर्दशा देखकर आप चौंक जाएंगे।कहां पहाड़ों पर मां गंगा के वेग को भगवान श‍िव ने अपनी जटाओं में धारण क‍ि‍या था और कहां बालू की गंगा की धारा के बीच चंद बोर‍ियों को फांद कर आप पूरी गंगा की मुख्‍य धारा को यहां पार कर जाएंगे।गंगा में पानी बनारस में भी है और कुछ आगे जाकर चुनार में भी है,लेक‍िन दोनों के ठीक बीच में अदलपुरा में गंगा की धारा महज कुछ फीट ही है और लोग आसानी से गंगा को पैदल ही पार कर रहे हैं।

स्‍थानीय लोग बताते हैं क‍ि यहां क्रूज,मालवाहक चलाने की बात हो रही है,लेक‍िन बीते माह से यहां नौका संचालन तक के ल‍िए पानी नहीं है।स्‍थानीय लोग गंगा की यहां बह रही धारा को महज पांच सेकंड में पार कर जा रहे हैं। गंगा की यह दुर्दशा शीतलाधाम के पास लोग बताते हैं क‍ि पहली बार उनके जीवन में हुआ है।गंगा की धारा पर बालू का ही कब्‍जा है और चारों ओर दूर तक रेता के बीच नाला की तरह बह रही धारा देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं क‍ि यह अपनी ही गंगा की धारा है।

भारत सरकार के बंदरगाह,जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से गंगा की लहरों पर वर्षभर मालवाहक चलाने का बड़ा दबाव है, लेक‍िन स्‍थ‍ित‍ि यह है क‍ि यहां पर नाव भी नहीं चल सकती। जबक‍ि मंशा इसको प्रयागराज तक ले जाने का है।

अदलपुरा स्थित शीतला धाम मंदिर के सामने सूखी गंगा नदी में पैदल आर-पार होते लोग इन द‍िनों आपको सहज नजर आ जाएंगे।अदलपुरा शीतला धाम पर गंगा नदी सूखने के कारण धाम के बगल में गंगा नहर में पानी छोड़ने के लिए कैनाल पंप के पास तक गंगा नदी से पानी लाने के लिए चुनार घाट के पास से लगभग तीन-चार किलोमीटर तक जेसीबी लगाकर रेत में बालू की खोदाई की जा रही है। जेसीबी से विशाल गहरा कृत्रिम नदी का न‍िर्माण क‍िया जा रहा है। चुनार से अदलपुरा तक कैनाल पंप के पास तक गंगा नदी के जल को लाने के लिए जेसीबी से नदी की कृत्र‍िम धारा भी बनाई जा रही है। हालांक‍ि इसमें भी पानी के नाम पर कुछ खास नहीं है।

ट्रांसफर पोस्‍ट‍िंंग का दौर चल रहा है तो कई लोगों का स्‍थानांतरण हो चुका है और इसकी व‍िभागीय प्रक्र‍िया चल रही है,लेक‍िन जो मौके पर गंगा में कार्य हो रहा है वह मुख्‍य पंप कैनाल तक गंगा का पानी तीन क‍िलोमीटर तक सूखने के बाद गंगा में लिफ्ट कैनाल के पंप के पास पानी पहुंचाने की चुनौती है।

गंगा में कैनाल बनाने के ल‍िए प्रयास जारी हैं और तीन क‍िलोमीटर रेता को हटाकर लिफ्ट कैनाल के पंप तक पानी पहुंचाने का प्रयास है। लगभग 500 मीटर रेत का ऊंचा टीला सबसे बड़ी बाधा है ज‍िसे दूर करने का प्रयास क‍िया जा रहा है ता‍कि‍ मुख्‍य पंप कैनाल तक पानी आ सके,जि‍ससे पानी आगे भेजकर किसानों के बेहन के ल‍िए पानी की व्‍यवस्‍था की जा सके।

स‍िंचाई व‍िभाग ने तीन क‍िलोमीटर दूर धारा जाने के बाद लिफ्ट कैनाल के पंप तक पानी पहुंचाने के लि‍ए जेसीबी से आनन फानन नहर बनाकर पानी पहुंचाने की कोश‍िश शुरू की है,लेक‍िन अगेती धान की नर्सरी डालने की म‍ियाद बीतने को है और पि‍छेती का समय भी सामने खड़ा है। पखवारे भर में लिफ्ट कैनाल के पंप चालू नहीं हो सके तो धान की प‍िछेती फसल पर भी संकट के मानो बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में गंगा में पर्यटन नौकायन तो छोड‍़‍िए स‍िंचाई के ल‍िए पानी का अकाल किसानों के खेतों का हलक तक तर नहीं कर सका तो सह कृष‍ि सीजन चौपट होना तय है।

The post काशी से चुनार तक बेसहारा हुई गंगा की धारा,चंद कदमों में पूरी नदी पैदल नाप रहे लोग appeared first on Naimish Today.

दिव्य देवी दरबार आश्रम के महंत जगदीश्वरानंद महाराज जी हुए ब्रह्मलीन
दिव्य देवी दरबार आश्रम के महंत जगदीश्वरानंद महाराज जी हुए ब्रह्मलीन

आध्यात्मिक जगत स्तब्ध, महंत जी के निधन से संत समाज को गहरा आघात, शोक में डूबे श्रद्धालु

वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के समीप दिव्य देवी दरबार आश्रम के पूज्य महंत 1008 श्री दंडी स्वामी श्री जगदीश्वरानंद महाराज जी (84) 12 मई 26 दिन मंगलवार को अपराह्न लगभग 2.45 बजे ब्रह्मलीन हो गए। ब्रह्मलीन होने से संत समाज,श्रद्धालुओं एवं समस्त क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। स्वामी श्री श्री जगदीश्वरानंद महाराज जी एक महान संत, तपस्वी एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन धर्म, सेवा, साधना एवं मानव कल्याण के कार्यों में समर्पित कर दिया। उनके श्रीमुख से निकले वचन हजारों भक्तों के लिए प्रेरणा एवं जीवन-पथ का प्रकाश बने रहे। वे सदैव सनातन धर्म की मर्यादा, वैदिक परंपरा तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण हेतु समर्पित रहे। दिव्य देवी दरबार आश्रम को उन्होंने केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि श्रद्धा,सेवा और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनाते हुए मां विंध्यवासिनी जी का नव्य, भव्य, दिव्य मंदिर बनवा कर उन्हें मंदिर में स्थापित भी किया। महंत जी के सान्निध्य में असंख्य लोगों ने आत्मिक शांति एवं धर्ममार्ग का अनुभव किया। उनका स्नेह, सरलता, करुणा और अनुशासन सदैव भक्तों के हृदय में अमिट स्मृति के रूप में जीवित रहेगा। आज उनका देहावसान समस्त भक्तजनों के लिए अपूरणीय क्षति है, किन्तु उनके द्वारा दिए गए आध्यात्मिक संस्कार एवं सदैव समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल श्रद्धालुओं एवं भक्त परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति दें। महंत जी के ब्रह्मलीन होने की सूचना मिलते ही आश्रम के प्रमुख पुजारी श्री नागेश पांडे, मंदिर के पुजारी श्री भोलानाथ पांडे, श्री उदय शंकर सिंह, श्री आशीष दुबे,श्री योगेश दुबे, श्री प्रमोद सिंह श्री राजेश जायसवाल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पर पहुंच कर उनका अंतिम दर्शन किए।

The post दिव्य देवी दरबार आश्रम के महंत जगदीश्वरानंद महाराज जी हुए ब्रह्मलीन appeared first on Naimish Today.