गोरखपुर Archives - Naimish Today

हर जरूरतमंद को दिलाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मिले सीएम योगी सीएम का निर्देश, अधिकारी जन समस्याओं पर दिखाएं त्वरित संवेदनशीलता
हर जरूरतमंद को दिलाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री

जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मिले सीएम योगी

सीएम का निर्देश, अधिकारी जन समस्याओं पर दिखाएं त्वरित संवेदनशीलता

गोरखपुर  /मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र नागरिक तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। आवास से लेकर इलाज तक, बिटिया की पढ़ाई व विवाह से लेकर निराश्रितों व बुजुर्गों की पेंशन तक, समाज के हर जरूरतमंद के लिए सरकार की अनेक योजनाएं हैं। सभी पात्र लोगों से आवेदन कराकर इन योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाया जाए। सीएम योगी मंगलवार को जनता दर्शन में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

सोमवार देर शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता देने का आत्मीय संबल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन जरूर करें। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि हर पात्र व्यक्ति का संबंधित योजना में आवेदन कराकर लाभ दिलाया जाए।

सीएम योगी ने जनता दर्शन में आए लोगों के प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए। अधिकारी जन समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं। जनता दर्शन में इस बार भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी।

जनता दर्शन में जौनपुर जिले से आई एक महिला ने एक एनजीओ पर फर्जी प्रमाण पत्र देने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ जांच की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामले में जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाए। जमीन कब्जा किए जाने से संबंधित शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिया कि यदि कोई दबंग किसी की जमीन पर कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने खूब दुलारा और आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें खूब पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट दीं।

मंदिर की गोशाला में सीएम योगी ने की गोसेवा

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर की गोशाला में जाकर गोसेवा भी की। उन्होंने स्नेहिल थपकी देकर गायों-गोवंश को दुलारा और अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाई। उन्होंने गोशाला के कार्यकर्ताओं को गोवंश की समुचित देखभाल के निर्देश दिए।

The post हर जरूरतमंद को दिलाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री  जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मिले सीएम योगी  सीएम का निर्देश, अधिकारी जन समस्याओं पर दिखाएं त्वरित संवेदनशीलता appeared first on Naimish Today.

पत्रकारिता पर संयम जरूरी,जनमानस को विचलित करती है एक ही खबर में भिन्नता
पत्रकारिता पर संयम जरूरी,जनमानस को विचलित करती है एक ही खबर में भिन्नता

गोरखपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारिता के विभिन्न माध्यमों में समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। सीएम ने कहा कि एक ही तथ्य को अलग-अलग माध्यमों से प्रस्तुत करने पर जनमानस में भ्रम फैलता है।यह स्थिति मीडिया के प्रति जनविश्वास को प्रभावित करती है।इसलिए सभी अंगों को समान मानक,मूल्यों और आदर्शों के अनुरूप आगे बढ़ना चाहिए।

सीएम योगी ने पत्रकारिता को कभी बेलगाम न होने देने का आह्वान किया और साथ ही मूल्यों और आदर्शों के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया।सीएम ने कहा कि भारत में पत्रकारिता का मूलभाव राष्ट्र सेवा,समाज सेवा और एक भारत श्रेष्ठ भारत रहा है। सीएम ने समाज को गुमराह करने वाली पत्रकारिता से बचने की सलाह दी।

सीएम योगी ने कहा कि सामाजिक और मुद्रित माध्यम में खबर की भिन्नता जनमानस को विचलित करती है।सरकार मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता के साथ सदैव खड़ी है। सीएम ने कहा कि लोकतंत्र संवाद से चलता है,जिसमें आलोचना को व्यक्तिगत रंजिश नहीं मानना चाहिए।पत्रकारिता समाज का आईना है और जनविश्वास का प्रतीक है।

सीएम योगी ने कहा कि सही-गलत के प्रति एक भाव में रहना आवश्यक है। सीएम ने कहा कि महात्मा गांधी,बाल गंगाधर तिलक जैसे नेताओं ने भी पत्रकारिता को देश सेवा का माध्यम बनाया।तिलक ने 1916 में लखनऊ से स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है का नारा प्रसारित किया था।पत्रकारिता ने कठिन मार्गों का अनुसरण करते हुए सदैव अपने लक्ष्यों को प्राप्त किया है।

सीएम योगी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी पत्रकारिता ने भारतीय लोकतंत्र को मजबूती दी है।सीएम ने कहा कि 200 वर्ष पहले 30 मई 1826 को कोलकाता से हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत हुई थी।जुगुल किशोर शुक्ल ने हिंदी के पहले समाचार पत्र उदंत मार्तण्ड का शुभारंभ किया था।उन्होंने देश की आजादी के स्वर को तेज करने के लिए पत्रकारिता को माध्यम बनाया। यह शानदार यात्रा 200 वर्ष से बिना रुके आगे बढ़ रही है। सीएम ने कहा कि भारतीय पत्रकारिता का आधार उपनिषदों की सत्यमेव जयते सूक्ति से प्रेरित है। विघटनकारी शक्तियों की चुनौती हमेशा रही है,पर हमें इन बाधाओं से विचलित नहीं होना है।

सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति अपनी शून्य सहिष्णुता की नीति जारी रखी है।समाज के प्रत्येक वर्ग को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। सीएम ने कहा कि सरकार ने पत्रकारों के लिए भी विभिन्न आवासीय योजनाएं चलाई हैं।मान्यता प्राप्त पत्रकारों को नकद रहित चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। गोरखपुर में पत्रकारिता की दिशा राष्ट्रभक्ति के भाव को बढ़ाने वाली होनी चाहिए।आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना में पत्रकारिता की भूमिका महत्वपूर्ण है।सरकार मूल्यों व आदर्शों पर आधारित पत्रकारिता के साथ सदैव खड़ी है।

बता दें कि गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की स्थापना 1998 में हुई थी।तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का सानिध्य इसके सदस्यों को प्राप्त था।पुलिस अधीक्षक त्रिपाठी और अरविंद शुक्ला ने इसकी स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।सरकार ने क्लब को एक भव्य भवन दिया है।महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। ओंकार धर द्विवेदी अध्यक्ष, धनेश कुमार उपाध्यक्ष और पंकज श्रीवास्तव महामंत्री बने। महेंद्र गौड़ संयुक्त मंत्री, दुर्गेश यादव कोषाध्यक्ष और संजय कुमार पुस्तकालय मंत्री बने।

The post पत्रकारिता पर संयम जरूरी,जनमानस को विचलित करती है एक ही खबर में भिन्नता appeared first on Naimish Today.

अंबेडकर जयंती से पहले सीएम योगी का बड़ा ऐलान,बाबा साहेब के सम्मान में सरकार कराएगी खास काम
अंबेडकर जयंती से पहले सीएम योगी का बड़ा ऐलान,बाबा साहेब के सम्मान में सरकार कराएगी खास काम

गोरखपुर।भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकर जयंती से पहले बड़ा ऐलान किया है।सीएम ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश भर में लगी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर छत्र लगवाएगी।

गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है कि 14 अप्रैल को भारत के संविधान के शिल्पी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पावन जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने-अपने बूथ स्तर पर जहां कहीं भी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्तियां होंगी, उनके पार्क होंगे,उसके आसपास 13 अप्रैल को स्वच्छता का विशेष अभियान करवाया जाएगा। वहीं 14 अप्रैल को वहां जाकर के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बड़े कार्यक्रम होंगे। सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए एक बड़ा कार्यक्रम होगा।

सीएम योगी ने कहा कि स्वच्छता के इस कार्यक्रम के साथ जुड़ने के साथ ही सरकार ने तय किया है कि प्रदेश भर में जहां कहीं भी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा होगी,वहां पर प्रतिमा के ऊपर छत्र लगाने का काम कराया जाएगा। वहीं, जहां पर बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित होगी वहां पर जो पार्क होगा उसके बाउंड्री वाल का निर्माण और उसके सुंदरीकरण का काम भी सरकार अपने पास ले रही है और उस कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया जाएगा।

The post अंबेडकर जयंती से पहले सीएम योगी का बड़ा ऐलान,बाबा साहेब के सम्मान में सरकार कराएगी खास काम appeared first on Naimish Today.

यूपी में 1 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा टोल टैक्स,महंगा होगा सफर
यूपी में 1 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा टोल टैक्स,महंगा होगा सफर

गोरखपुर।नेशनल हाईवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोगों को जेब ढीली करनी होगी।एक अप्रैल से सफर करना महंगा हो जाएगा। टोल दरों में लगभग पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी एक अप्रैल से लागू हो जाएगी।

राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण (एनएचएआई) और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। नगद भुगतान बंद कर दिया गया है।

फास्टैग के जरिये या आनलाइन ही टोल टैक्स जमा करना होगा। हल्के वाहनों से यात्रा करने पर प्रत्येक टोल प्लाजा पर पांच से 10 रुपये टोल टैक्स बढ़ जाएगा। एक्सप्रेसवे की यात्रा में मिनी बस का टोल टैक्स नहीं बढ़ाया गया है।

यूपीडा के अधिशासी अभियंता पीपी वर्मा ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की बढ़ोत्तरी की सूची प्राप्त हो गई है।सहजनवां-कुसम्ही फोरलेन पर तेनुआ टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई रेट लिस्ट चस्पा कर दी गई है,जिसमें सिंगल यात्रा,रिटर्न यात्रा से लेकर मासिक पास तक के शुल्क में बढ़ोत्तरी हुई है।

एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक ललित प्रताप पाल ने बताया कि टोल की नई रेट लिस्ट जारी की गई है। आदेश के अनुसार इसे एक अप्रैल अर्थात 31 मार्च की रात 12 बजे से लागू किया जाएगा।

The post यूपी में 1 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा टोल टैक्स,महंगा होगा सफर appeared first on Naimish Today.

गोरखपुर में पत्रकार की दिनदहाड़े हत्या,पानी निकासी विवाद में पीट-पीटकर की हत्या
गोरखपुर में पत्रकार की दिनदहाड़े हत्या,पानी निकासी विवाद में पीट-पीटकर की हत्या

गोरखपुर।उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पत्रकार अग्निवेश सिंह की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई।नाली से पानी निकासी के विवाद में शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे आरोपियों ने अग्निवेश को पीट-पीटकर अग्निवेश को मार डाला।अग्निवेश को आनन-फानन में गोरखपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।अग्निवेश सिंह की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।सूचना पर जिला अस्पताल पर बड़ी संख्या में पत्रकार और अग्निवेश सिंह के जानने वाले जुट गए।उन्होंने पुलिस से मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की।

मिली जानकारी के मुताबिक 38 वर्षीय पत्रकार अग्निवेश सिंह बांसगांव कस्बे में रहते थे।शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे नाली में पाइप डालकर पानी निकासी को लेकर दूसरे पक्ष से उनका विवाद हो गया।मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीट दिया। आरोपियों की पिटाई से बुरी तरह घायल अग्निवेश को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पत्रकार अग्निवेश सिंह की हत्या की सूचना मिलते ही भारी संख्या में मीडियाकर्मी जिला अस्पताल पर जुट गए।गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी के अलावा पूर्व अध्यक्ष रितेश मिश्र सहित तमाम पत्रकारों ने जिला अस्पताल पहुंचकर पत्रकार अग्निवेश के निधन पर शोक जताया और उनके हत्यारोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने की मांग की।पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिलकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल टीम गठित करने की मांग की। इस पर सीएमओ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मेडिकल टीम का गठन कर दिया।

पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की कि घटना की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।इसके साथ ही आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई हो।पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई न करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच भी हो।इसके साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार अग्निवेश सिंह पर हमला और उनकी मौत प्रशासन को एक तरह का चैलेंज है। प्रशासन और पुलिस को इस मामले में तत्काल और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि ऐसा जघन्य कृत्य करने वालों को कठोर संदेश मिले।

The post गोरखपुर में पत्रकार की दिनदहाड़े हत्या,पानी निकासी विवाद में पीट-पीटकर की हत्या appeared first on Naimish Today.

पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारतीय सेना और वायु सेना द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘मेगा सर्जिकल नेत्र शिविर’ में सेना के डॉक्टरों ने 374 मरीजों की आंखों की रोशनी लौटाई
पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारतीय सेना और वायु सेना द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘मेगा सर्जिकल नेत्र शिविर’ में सेना के डॉक्टरों ने 374 मरीजों की आंखों की रोशनी लौटाई

इस ‘मेगा नेत्र शिविर’ में सर्जिकल टीम का नेतृत्व विश्व-प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ तथा आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल), नई दिल्ली के नेत्र विभाग के प्रमुख और वरिष्ठ सलाहकार ब्रिगेडियर (डॉ.) संजय कुमार मिश्रा द्वारा किया गया

भारतीय सेना और वायु सेना द्वारा संयुक्त रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहली बार आयोजित अत्याधुनिक ‘मेगा सर्जिकल नेत्र शिविर’ का आज’ 12 वायु सेना अस्पताल’, गोरखपुर में सफलतापूर्वक औपचारिक समापन हुआ। करुणा और बेहतरीन सर्जरी का उदाहरण पेश करते हुए भारतीय सेना और वायु सेना की विशिष्ट नेत्र चिकित्सा टीम के नेतृत्व में संचालित इस ऐतिहासिक अभियान ने “राष्ट्र प्रथम” की पवित्र भावना के तहत सैकड़ों लोगों के जीवन में नया प्रकाश भर दिया।

इस अवसर पर एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, सेंट्रल एयर कमांड एयर मार्शल बी. मणिकांतन उपस्थित रहे। इस क्रम में सर्ज वाइस एडमिरल डॉ. आरती सारिन, महानिदेशक सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाएं (DGAFMS) तथा एयर मार्शल संदीप थरेजा, महानिदेशक चिकित्सा सेवाएं (वायु) [DGMS (Air)] द्वारा उच्च स्तरीय निरीक्षण किया गया।

भारतीय सेना और वायु सेना द्वारा आयोजित यह ‘मेगा सर्जिकल नेत्र शिविर’ एक बड़ी मानवीय उपलब्धि है, जिसने राज्य के इस हिस्से में पहली बार ऐसा ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। इस ‘मेगा नेत्र शिविर’ सेना के चिकित्सकों द्वारा अथक परिश्रम करते हुये रिकॉर्ड 374 लोगों के आंखों का ऑपरेशन करके उन्हें एक नया जीवन दिया गया। ‘मेगा नेत्र शिविर’ की शुरुआत बेहद प्रभावी रही और पहले ही दिन 100 से अधिक लोगों की आंखों कासफल ऑपरेशन किया गया। ‘मेगा नेत्र शिविर’ आयोजन के दूसरे दिन तक यह विशेष अभियान समाज के उपेक्षित वर्गों तक पहुंचा और ‘माटी फाउंडेशन’ के 20 मरीजों के आंखों की सर्जरी की गई। यह ‘मेगा नेत्र शिविर’ पूरे क्षेत्र के लिए आशा की नयी किरण बना, जहां पड़ोसी देश नेपाल के साथ – साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, देवरिया, महराजगंज और गोरखपुर जिलों के ग्रामीण इलाकों से भी मरीज इलाज के लिए पहुंचे।

इस अभियान का मानवीय प्रभाव गोरखपुर निवासी 69 वर्षीय श्री अमरनाथ गुप्ता की आंखों से सबसे अच्छी तरह समझा जा सकता है, जिनकी दुनिया धीरे – धीरे एक डरावनी, अंधेरी धुंध में बदल गई थी। कई वर्षों से कमजोर होती नजर के कारण वे अपने पोते – पोतियों के चेहरे देखने की साधारण खुशी से भी वंचित हो थे। इस ‘मेगा नेत्र शिविर’ में सफल सर्जरी के बाद भावनाओं से अभिभूत श्री गुप्ता उन सैकड़ों लोगों में शामिल हैं, जिन्हें “नई रोशनी का जीवन” मिला है और उनकी कहानी इस बात की मार्मिक याद दिलाती है कि भारतीय सेना के चिकित्सकों की यह विशिष्ट टीम हमारे देश के सबसे दूरस्थ क्षेत्रों तक क्यों पहुंचती है।

इस “फ्लाइंग हॉस्पिटल” का नेतृत्व आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर), नई दिल्ली के नेत्र विज्ञान विभाग के प्रमुख ब्रिगेडियर (डॉ.) संजय कुमार मिश्रा, ने किया, जिन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल रवि चौहान और मेजर अमृता जोशी सहित समर्पित सर्जिकल टीम का सहयोग मिला, जिनके अथक प्रयासों ने इस शिविर की ऐतिहासिक सफलता सुनिश्चित की।

The post पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारतीय सेना और वायु सेना द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘मेगा सर्जिकल नेत्र शिविर’ में सेना के डॉक्टरों ने 374 मरीजों की आंखों की रोशनी लौटाई appeared first on Naimish Today.

एक उत्कृष्ट शुरुआत: भारतीय सेना और वायु सेना ने मिलकर गोरखपुर में आयोजित ‘मेगा नेत्र शिविर’ में पहले दिन आज 100 से अधिक लोगों की सफल सर्जरी करके आंखों की रोशनी लौटाई
एक उत्कृष्ट शुरुआत: भारतीय सेना और वायु सेना ने मिलकर गोरखपुर में आयोजित ‘मेगा नेत्र शिविर’ में पहले दिन आज 100 से अधिक लोगों की सफल सर्जरी करके आंखों की रोशनी लौटाई

इस ‘मेगा नेत्र शिविर’ में सर्जिकल टीम का नेतृत्व विश्व-प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ तथा आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल), नई दिल्ली के नेत्र विभाग के प्रमुख और वरिष्ठ सलाहकार ब्रिगेडियर (डॉ.) संजय कुमार मिश्रा द्वारा किया जा रहा है।

*भारतीय सेना एवं वायु सेना द्वारा गोरखपुर में संयुक्त रूप से आयोजित यह मेगा नेत्र शिविर 27 फरवरी तक निरंतर रहेगा।*

गोरखपुर/ उत्तर प्रदेश

“राष्ट्र प्रथम” की भावना को प्रदर्शित करते हुये, भारतीय सेना तथा भारतीय वायु सेना की एक उत्कृष्ट नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम द्वारा ’12 वायु सेना अस्पताल’, गोरखपुर में आज से एक विशेष मेगा नेत्र शिविर की शुरुआत की गई।

भारतीय सेना का यह मिशन सेना की दोहरी भूमिका को दर्शाता है, एक ओर देश की सीमाओं की मजबूती से रक्षा करना और दूसरी ओर समाज के प्रति संवेदनशील सेवाओं को प्रदान करना।

चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, भारतीय सेना की इस विशेषज्ञ टीम द्वारा पहले भी हिमालयी क्षेत्रों से लेकर जम्मू और कच्छ के सुदूर सीमांत गांवों तक 06 सफल शिविरों का आयोजन किया जा चुका है।

इस ‘मेगा नेत्र शिविर’ में सर्जिकल टीम का नेतृत्व विश्व-प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ ब्रिगेडियर (डॉ.) संजय कुमार मिश्रा द्वारा किया जा रहा है, जो आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल), नई दिल्ली में नेत्र विभाग के प्रमुख और वरिष्ठ सलाहकार हैं। डॉ. संजय मिश्रा का जन्म आजमगढ़ में हुआ है तथा वह मऊ जिले से भी संबंधित है, जहां उन्होंने पहले भी एक हजार से अधिक मरीजों को जीवन बदलने वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान की हैं। 30 वर्षों से अधिक सेवा अनुभव वाले डॉ. मिश्रा अपनी आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और राष्ट्र सेवा के लिए जाने जाते हैं। ब्रिगेडियर डॉ. संजय मिश्रा के उत्कृष्ट सर्जिकल क्षमता का प्रमाण यह है कि उन्हें भारत के पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री राम नाथ कोविंद जी तथा भारत के वर्तमान राष्ट्रपति माननीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी की सफल नेत्र सर्जरी करने का सम्मान प्राप्त हुआ है।

भारतीय सेना द्वारा की गयी इस पहल की शुरुआत बेहद शानदार रही है और इस मेगा नेत्र शिविर के दौरान 300 से अधिक लोगों के आंखों की सर्जरी करने की योजना बनाई गई है। शिविर के पहले दिन, आज 24 फरवरी 2026 को, टीम ने 100 से अधिक सफल सर्जरी कीं, जिनमें मोतियाबिंद सर्जरी, मिनिमली इनवेसिव ग्लूकोमा सर्जरी (MIGS) और जटिल रेटिना सर्जरी शामिल हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल रवि चौहान और मेजर अमृता जोशी सहित एक कुशल सर्जिकल टीम के सहयोग से, आंखों की सर्जरी हेतु आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का उपयोग किया गया, जिन्हें भारतीय वायु सेना के सेवा विमान से यहां लाया गया। भारतीय सेना द्वारा आयोजित इस मेगा नेत्र शिविर में में भूतपूर्व सैनिकों, सेवारत कर्मियों के आश्रितों और जरूरतमंद नागरिकों के नेत्रों की व्यापक जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में इस मेगा नेत्र शिविर में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

आज नेत्र शिविर के उद्घाटन समारोह में भारतीय सेना द्वारा किये जा रहे इस मानवीय पहल के राष्ट्रीय महत्व के बारे में बताया गया। इस अवसर पर सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन, महानिदेशक सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाएं (DGAFMS), और एयर मार्शल संदीप थरेजा, महानिदेशक चिकित्सा सेवाएं (वायु), की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस मेघा नेत्र शिविर में भारतीय सेना के इन वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति सरकार की इस प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि दूरदराज क्षेत्रों तक भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाये, जिससे कोई भी नागरिक चिकित्सा सुविधा से वंचित न रहे।

यह मेगा नेत्र शिविर 27 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले समापन समारोह के साथ पूर्ण होगा।

The post एक उत्कृष्ट शुरुआत: भारतीय सेना और वायु सेना ने मिलकर गोरखपुर में आयोजित ‘मेगा नेत्र शिविर’ में पहले दिन आज 100 से अधिक लोगों की सफल सर्जरी करके आंखों की रोशनी लौटाई appeared first on Naimish Today.

उत्तर प्रदेश गोरखपुर शिक्षिकाओं के सिर पर सजा थाईलैंड में ताज,खिले चेहरे
उत्तर प्रदेश गोरखपुर शिक्षिकाओं के सिर पर सजा थाईलैंड में ताज,खिले चेहरे

धरा धाम इंटरनेशनल एवं देवनागरी उत्थान फाउंडेशन द्वारा आयोजित हुआ भव्य आयोजन

धरा धाम इंटरनेशनल,देवनागरी उत्थान फाउंडेशन,एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह में देश विदेश की जो शिक्षकाएं अपने क्षेत्रा में अपने कार्यों के बदौलत रोल मॉडल बन चुकी है उन्हें ताज पहनकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस दौरान वंदना महाजन, बबीता, संदीप कुमार, के. वी. एन. लक्ष्मी तायारु, दीप्ति खरे, सीमा बेनर्जी, जे. रंजना, डॉ. सुरुचि मिश्रा, डॉ. अंजनी शर्मा, सुमन यादव, शशि रानी सिंह, मुनचुन, अफसा परवीन, सोना खुराना, डॉ. रक्षा मेहता, विजया ओझा, पद्मा तिवारी, किरण कुमारी, डॉ. माधुरी मिश्रा, आभा शर्मा, डॉ. प्रतिमा सिंह, कल्पना, श्रीमती विनय श्रीवास्तव, अर्चना प्रणव, सरस्वती, गीता दुबे के सिर पर ताज पोशी की गई।

उक्त ताजपोशी धरा धाम इंटरनेशनल की इवेंट डायरेक्टर मिसेज एशिया यूनिवर्स पूजा निगम के निर्देशन में किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम आयोजक सौहार्द शिरोमणि संत डा सौरभ पाण्डेय एवं डा सुनील दूबे ने इस पल को स्वर्णिम बनाते हुए सम्मानित शिक्षकों के प्रति शुभाशीष प्रेषित किया।

इस दौरान प्रमुख रूप से

इस मौके पर धराधाम अंतर्राष्ट्रीय के संस्थापक, मानद कुलपति प्रो. डॉ. सौरभ पाण्डेय महाराज, राष्ट्र भाषा सेवा संघ और देवनागरी उत्थान फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. सुनील दुबे,

बौद्ध धर्म गुरु विसीयन, महामहिम राजा जनरल ग्रैंड मास्टर प्रोफेसर दातो सेरी, इंडोनेशिया, डॉ. सुमपंद रथफट्टाया डी एस सी, इंडोनेशिया के एच आई आर एच एच ई महाराजा पंगेरन ड्यूक प्रिंस राडेन मास नगाबी, थाईलैंड सरकार पुलिस समिति के अध्यक्ष की सलाहकार एवं शिक्षा मंत्री थाईलैंड डॉ. मोनरुडी सोमार्ट, पवन मिश्रा,पेज-3 न्यूज पेपर यू एस ए के मुख्य संपादक डॉ परमिंदर सिंह,डॉ. प्रेम प्रकाश पाण्डेय ,रत्नाकर त्रिपाठी ,कीर्तन त्रिपाठी डा अभिषेक कुमार डा विनय कुमार श्रीवास्तव,सहित देश-विदेश के सैंकड़ों गणमान्य महानुभव उपस्थित रहे।

The post उत्तर प्रदेश गोरखपुर शिक्षिकाओं के सिर पर सजा थाईलैंड में ताज,खिले चेहरे appeared first on Naimish Today.

गोरखपुर में महाकुंभ पर 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, संगोष्ठी के मुख्य अतिथि होंगे महंत मिथिलेशनंदिनी
गोरखपुर- जनपद के जंगल धूसड़ स्थित महाराणा प्रताप विश्वविद्याल के कला संकाय के तत्वावधान में 22 और 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी प्रयागराज में होने वाले दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ की परंपरा, अनुष्ठान और महत्ता को लेकर आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी के शुभारंभ के मौके पर अयोध्या के महंत आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। संगोष्ठी में देश-विदेश से आए वक्ता व्याख्यान देंगे। इस आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

आपको बता दें कि 22 फरवरी सुबह करीब 11 बजे संगोष्ठी का शुभारंभ किया जाएगा। यह जानकारी महाराणा प्रताप विश्वविद्याल के प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप कुमार राव ने दी है। उन्होंने बताया कि समारोह सत्र के मुख्य अतिथि अपोलो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, कोलकाता के वरिष्ठ कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जन डॉ. भबातोष विश्वास भी आयोजन में शामिल होंगे। 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामना संदेश भेजा है। साथ ही उन्होंने महाकुंभ पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन को अभिनंदनीय भी कहा है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ को विश्व का सबसे विशाल आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम होने की बात भी कही है। 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी को लेकर महाराणा प्रताप विश्वविद्यालय की उप प्राचार्या शिप्रा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 दिवसीय संगोष्ठी में महाकुंभ की दिव्यता, भव्यता और सुव्यवस्था के अलावा सम सामयिकता महाकुंभ की परंपरा पर विचार-विमर्श होगा।

उन्होंने बताया कि समारोह में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर महाविद्यालय में रक्षा अध्ययन विभाग के आचार्य प्रोफेसर हर्ष कुमार सिन्हा और नई दिल्ली के भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के सदस्य सचिव डॉ. ओमजी उपाध्याय भी खास मेहमान के रूप में उपस्थित रहेंगे। महाकुंभ को लेकर आयोजित की जाने वाली 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में कई शोध पत्र भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सांस्कृतिक चेतना जागरण के अभियान का एक प्रमुख पड़ाव है।

यह भी पढ़ें:- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कुंभ से लौट रही कार की अज्ञात वाहन से टक्कर, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 3 घायल

The post गोरखपुर में महाकुंभ पर 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, संगोष्ठी के मुख्य अतिथि होंगे महंत मिथिलेशनंदिनी appeared first on Naimish Today.

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए खानापूर्ति नहीं हकीकत में बदलना होगा _ज्वाइंट मजिस्ट्रेट*
*महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद करे जिससे देश की सेवा करने में अपना अहम योगदान दे सके _मृणाली*

गोरखपुर। 8 फरवरी से 8 मार्च तक मनाया जा रहे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए शासन प्रशासन द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा सदर तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में आए हुए गणमान्य सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी अंशिका वर्मा के मौजूदगी में मौजूद महिलाओं को महिलाओं के प्रति जागरूक किया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर ने कहा की महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएं केवल खाना पूर्ति करने के लिए नहीं उसे हकीकत में महिलाओं को सशक्ति बनाने के लिए जागरूक किया जाए जिससे महिलाएं हमारी तरह उच्च पदों पर पहुंचकर अपने पैरों पर खड़ी होकर देश की सेवा करने में अपना अहम योगदान दे सके एसडीएम सदर ने कहा कि ऐसे समाज के निमार्ण की जरूरत है, जहां जीवन के स्त्रीसुलभ पक्ष जैसे संगीत, कला व सौंदर्यबोध भी उसी तरह से महत्वपूर्ण हों, जैसे अर्थषास्त्र, विज्ञान व तकनीक। आज के दौर में महिलाएं बुरी तरह से पुरुष जैसा बनने की कोशिश कर रही हैं, क्योंकि पुरुष की तरह बनने से ही सफलता या कामयाबी साबित होती है। अगर हम चाहते हैं कि हमारे जीवनों में सुंदरता हो तो समाज में नारी सुलभता या स्त्रीत्व को उसका उचित स्थान मिलना चाहिए। हमें यह समझना होगा कि खूबसूरती और उपयोगिता दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। अगर हम बस इसी नजरिए से हर चीज़ को देखेंगे कि क्या उपयोगी है और क्या नहीं तो हमें तमाम फूलों से निजात पानी होगी और सब्जी उगानी होगी। अगर हमारे जीवन में खूबसूरती और सौंदर्यबोध नहीं होगा तो जीवन निरर्थक हो जाएगा।

अपना देश महिला सशक्तीकरण की दिशा में जिस तरह आगे बढ़ रहा है, उसके सकारात्मक प्रभावों को देखना महत्वपूर्ण है। चुनौतियों के बावजूद लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण के प्रति सरकार की अटल प्रतिबद्धता देश भर में लाखों महिलाओं के लिए आशा की किरण है। शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल तथा राजनीतिक और आर्थिक अवसरों के माध्यम से भारत में महिलाएं प्रतिनिधित्व और सशक्तीकरण की अभिनव भावना का अनुभव करते हुए राष्ट्र की प्रगति और विकास में योगदान दे रही हैं। महिलाओं को और आगे बढ़ाना है महिलाओं को सशक्त बनाना है। इस दौरान सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडे नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान ससहित महिला लेखपाल महिला उपनिरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

The post महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए खानापूर्ति नहीं हकीकत में बदलना होगा _ज्वाइंट मजिस्ट्रेट* appeared first on Naimish Today.