उत्तर प्रदेश Archives - Naimish Today

समाज सेवा के साथ-साथ संगठन की मदद करने वाले भामाशाह व्यापारियों को किया गया सम्मान
समाज सेवा के साथ-साथ संगठन की मदद करने वाले भामाशाह व्यापारियों को किया गया सम्मान

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संरक्षक दीप प्रकाश शुक्ला नगर अध्यक्ष/ जिला प्रभारी विवेक शर्मा, जिला अध्यक्ष रोहित सोनी,के नेतृत्व में समाज सेवा के साथ-साथ संगठन भामाशाह व्यापारियों को सम्मानित करने का आयोजन किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा की टीम ने सभी व्यापारियों का बहुत ही आदर पूर्वक सम्मान किया और बताया कि व्यापार मंडल लालगंज द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों का सम्मान समारोह चंद्रशेखर मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज लालगंज के सभागार में आयोजित किया गया। संरक्षक दीप प्रकाश शुक्ला ने कहा कि समाज के हर पुनीत कार्य में व्यापारी समाज सदैव आगे बढ़ सहयोग करता है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि व्यापारी समाज की रीढ़ हैं सरकार की अर्थ व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद करता है पूर्व के कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद और त्योहारों पर बाजार को सजाने में व्यापारियों की भूमिका सराहनीय रही है। सम्मान स्वरूप व्यापारियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट किए गए। जिला अध्यक्ष रोहित सोनी , जिला महामंत्री अप्पू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सानू बाजपेई और नगर महामंत्री शिवम गुप्ता हंसराज विश्वकर्मा ने व्यापारियों से डिजिटल लेनदेन बढ़ाने और ग्राहकों से अच्छा व्यवहार करने की अपील की। सम्मान पाकर व्यापारियों ने खुशी जताई और आगे भी सामाजिक कार्यों में सहयोग का भरोसा दिया। समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। इस अवसर पर संरक्षक रविंद्र मुरारका, अनिल गुप्ता संरक्षक प्रमोद मिश्रा राम बाबू सोनी नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश सोनी शीलू त्रिवेदी मोहम्मद परवेज,कौशलेंद्र कंचन,पुष्कर गुप्ता विनय गुप्ता अनिल सोनी अंकुर गुप्ता पीयूष गुप्ता नीरज गुप्ता आशुतोष गुप्ता रोहित गुप्ता,शिवम सोनी विनोद गुप्ता अभिषेक गुप्ता राहुल खन्ना सर्वेश सुनील सोनी अनिल गुप्ता सराफ सोनी,पारुल गुप्ता मंडी समिति अध्यक्ष सुरेश सोनकर श्रवण कुमार मौर्य बाबा रहम अली विनोद सोनी, रामसजीवन सोनकर दिनेश गुप्ता सराफ विष्णु रस्तोगी रितेश गुप्ता हरेश त्रिपाठी शमसुद्दीन बंगाली इमरान अली बबलू खोया डॉ आर बी पंकज पीयूष गुप्ता,विशाल गुप्ता कैलाश चंद्र गुप्ता,बीरू तिवारी सचिन गुप्ता वृंदावन पुतान गुप्ता,बालकृष्ण साहू,सुशील साहू जीतू सोनी आदि एक सैकड़ा से ज्यादा व्यापारियों का सम्मान हुआ।

The post समाज सेवा के साथ-साथ संगठन की मदद करने वाले भामाशाह व्यापारियों को किया गया सम्मान appeared first on Naimish Today.

पवन सिंह के गलत तरीके से छूने वाले केस में महिला आयोग पहुंचीं अभिनेत्री अंजली,गिनाईं शिकायतें
पवन सिंह के गलत तरीके से छूने वाले केस में महिला आयोग पहुंचीं अभिनेत्री अंजली,गिनाईं शिकायतें

फरीदाबाद।भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार भोजपुरी गायक पवन सिंह की पीआर टीम के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। हरियाणवी अभिनेत्री अंजली राघव ने पवन सिंह को माफ करने की बात कही।मामला पुराने वीडियो और सोशल मीडिया विवाद से जुड़ा है।गुरुवार को पीड़ित अंजली हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया के सामने पेश हुईं। उन्होंने बताया कि करीब छह महीने पहले लखनऊ में एक इवेंट के दौरान स्टेज पर पवन सिंह ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था।

पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर भी मांगी थी माफी

अभिनेत्री अंजली राघव ने कहा कि उस समय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था,लेकिन उन्होंने तत्काल कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। अंजली ने कहा कि पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी थी,जिसके बाद उन्होंने उन्हें माफ कर दिया।हालांकि अंजली ने यह भी स्पष्ट किया कि पवन सिंह ने व्यक्तिगत रूप से उनसे माफी नहीं मांगी थी। बाद में उनकी टीम की ओर से फोन कर उनसे सोशल मीडिया पर माफी स्वीकार करने की स्टोरी डालने के लिए कहा गया।

लगातार आपत्तिजनक वीडियो बनाए जा रहे

अभिनेत्री अंजली राघव ने आरोप लगाया कि इसके बाद भी सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां और वीडियो बनाए जा रहे हैं।कुछ लोगों ने उनके चरित्र और परिवार को लेकर गलत बातें फैलाईं,जिससे उन्हें मानसिक परेशानी हुई। अंजली ने बताया कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डालकर पूरी घटना स्पष्ट की थी, लेकिन इसके बावजूद ट्रोलिंग बंद नहीं हुई।

अंजली ने की कार्रवाई की मांग

अंजली राघव उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई चाहती हैं,जो गलत जानकारी फैला रहे हैं।महिला आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

The post पवन सिंह के गलत तरीके से छूने वाले केस में महिला आयोग पहुंचीं अभिनेत्री अंजली,गिनाईं शिकायतें appeared first on Naimish Today.

कृष्ण के रंग में रंगी आईपीएस अंशिका वर्मा,बनेंगी राजस्थानी घराने की दुल्हन
कृष्ण के रंग में रंगी आईपीएस अंशिका वर्मा,बनेंगी राजस्थानी घराने की दुल्हन

उत्तर प्रदेश के दो आईपीएस अफसर जल्द ही वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। आईपीएस अंशिका वर्मा और आईपीएस केके बिश्नोई की शादी तय हो गई है। दोनों आईपीएस अफसर राजस्थान के बाड़मेर में शादी करने जा रहे हैं। इनकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राजस्थान के बाड़मेर से जुड़े बिश्नोई परिवार का जुड़ाव यूपी के गंगा किनारे प्रयागराज से होने जा रहा है। दरअसल, बरेली की एसपी दक्षिणी आईपीएस अंशिका वर्मा का रिश्ता पिछले दिनों संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई (केके बिश्नोई) के साथ तय हुआ था। दोनों परिवार की आपस में मुलाकात के बाद शादी को लेकर चर्चा हुई, जो अब साकार होने जा रही है। इसके लिए बाकायदा कार्ड छप गए हैं और तीन दिवसीय वैवाहिक कार्यक्रम की बुकिंग हो गई है।

संभल में मस्जिद प्रकरण के बाद चर्चा में आए कृष्ण कुमार बिश्नोई मुख्यमंत्री योगी के विश्वस्त अधिकारियों में गिने जाते हैं। वह 2018 बैच के आईपीएस हैं और राजस्थान के बाड़मेर के मूल निवासी व नामी विश्नोई परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अंशिका वर्मा प्रयागराज के मूल निवासी हैं और 2021 बैच की आईपीएस हैं। वह पहले गोरखपुर में भी काम कर चुकी हैं और अब बरेली में तैनात रहकर महिला सुरक्षा, तकनीकी आधारित पुलिसिंग और साइबर सुरक्षा जैसे मामलों में शानदार काम कर रही हैं।

जोधपुर के एक रिसॉर्ट में होगा रिसेप्श

दोनों आईपीएस अफसर के तीन दिवसीय वैवाहिक कार्यक्रम की शुरुआत 28 मार्च से होनी है। हालांकि इससे पहले महिला संगीत का कार्यक्रम भी है। 28 मार्च को बाड़मेर के कृष्ण निवास में कृष्ण कुमार बिश्नोई बरात लेकर पहुंचेंगे। 29 मार्च की सुबह विदाई का कार्यक्रम है और 30 मार्च को जोधपुर के एक रिसॉर्ट में विवाह का रिसेप्शन रखा गया है।

बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य समेत कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ राजनेता भी विवाह समारोह में शामिल हो सकते हैं। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश के दो चर्चित आईपीएस अधिकारियों की शादी खासी यादगार होने जा रही है।

कौन हैं आईपीएस अंशिका वर्मा

अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से प्रयागराज की निवासी हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और सफलता पाई। इस समय वह बरेली में एसपी दक्षिणी के तौर पर कार्यरत हैं। यहां उनकी तैनाती सितंबर 2024 में हुई थी। इससे पहले वह गोरखपुर में एएसपी के रूप में कार्यरत थीं। अंशिका वर्मा महिला उत्पीड़न, साइबर क्राइम जैसे मामलों में वह तत्परता से काम करने के लिए जानी जाती हैं।

मार्च 2025 में मिला था यह अवार्ड

मार्च 2025 में दिल्ली में ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित पांचवें वार्षिक महिला शिखर सम्मेलन में आईपीएस अंशिका वर्मा को वुमेन ऑइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कार्य के लिए उन्हें यह अवार्ड मिला था।

The post कृष्ण के रंग में रंगी आईपीएस अंशिका वर्मा,बनेंगी राजस्थानी घराने की दुल्हन appeared first on Naimish Today.

गिनीज़ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ भारत का एआई संकल्प 2,50,000 से अधिक नागरिकों ने जिम्मेदार एआई के प्रति वचनबद्धता व्यक्त की
गिनीज़ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ भारत का एआई संकल्प

2,50,000 से अधिक नागरिकों ने जिम्मेदार एआई के प्रति वचनबद्धता व्यक्त की

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के तीसरे दिन भारत मंडपम्, नई दिल्ली में संयत गर्व की अनुभूति का वातावरण महसूस किया गया। घोषणा सादी है, किंतु अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत ने 24 घंटों के भीतर एआई रिस्‍पॉन्सिबिलिटी कैम्‍पेन के लिए सर्वाधिक प्रतिज्ञाएँ प्राप्त करने का खिताब हासिल कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया। 16 से 17 फरवरी के बीच कुल 2,50,946 वैध प्रतिज्ञाएँ दर्ज की गईं, जो प्रारंभिक 5,000 के लक्ष्य से कहीं अधिक हैं। यह केवल एक विश्व रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि एक युवा राष्ट्र की स्पष्ट मंशा की घोषणा है, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता को नैतिक चेतना के साथ आकार देने का निर्णय ले रहा है।

16 से 20 फरवरी तक आयोजित यह शिखर सम्मेलन देश और विदेश से विद्यार्थियों, शिक्षकों, नवोन्मेषकों तथा नीति-निर्माताओं को निरंतर आकर्षित कर रहा है। इंडियाएआई मिशन के अंतर्गत इंटेल इंडिया के सहयोग से प्रारंभ किया गया एआई उत्तरदायित्व प्रतिज्ञा अभियान नागरिकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नैतिक, समावेशी और जवाबदेह उपयोग के प्रति वचनबद्ध होने के लिए आमंत्रित करता है। प्रतिज्ञा पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को एक डिजिटल बैज तथा संरचित एआई ज्ञानार्जन मार्गों तक पहुँच प्रदान की जाती है। यह पहल प्रतीकात्मक होने के साथ-साथ व्यावहारिक भी है, क्योंकि यह मंशा को शिक्षा से जोड़ती है।

मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के उस विज़न पर बल दिया, जिसके तहत युवा भारतीयों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जिम्मेदार उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। देशभर के महाविद्यालयों को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है, संकाय सदस्‍यों को सार्थक और जानकारीपूर्ण चर्चा का नेतृत्व करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, तथा विद्यार्थियों से आग्रह किया जा रहा है कि वे कृत्रिम बुद्धिमत्ता को किसी शॉर्टकट के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक हित के एक प्रभावी साधन के रूप में देखें। उन्होंने 2,50,000 से अधिक प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि भारत का दृष्टिकोण स्पष्ट है—कृत्रिम बुद्धिमत्ता को उसकी मूल भावना में उत्तरदायित्व के साथ अपनाया जाना चाहिए।

कार्यक्रम स्थल पर देखी जा रही ऊर्जा उसी स्पष्ट दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करती है। भारत विश्व में सबसे बड़ी युवा आबादी वाला देश है, जहाँ 65 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या 35 वर्ष से कम आयु की है। यह शिखर सम्मेलन इस जनसांख्यिकीय शक्ति को सुनियोजित रूप से केंद्र में रखता है। यहाँ होने वाली चर्चाएँ केवल एल्गोरिद्म और अवसंरचना तक सीमित नहीं हैं, बल्कि साक्षरता, नैतिकता और दीर्घकालिक क्षमता के इर्द-गिर्द केंद्रित हैं। यह आभास स्पष्ट है कि कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता अब कोई दूरस्थ प्रौद्योगिकी नहीं रही; यह जीवन के लिए आवश्यक कौशल के रूप में विकसित हो रही है।

यह भावना युवाएआई (YUVAi) ग्लोबल यूथ चैलेंज के विजेताओं की घोषणा में भी स्पष्ट दिखाई देती है। इंडियाएआई मिशन के अंतर्गत परिकल्पित इस चुनौती में 38 देशों से 2,500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। 13 से 21 वर्ष की आयु वर्ग के युवा नवोन्मेषकों ने ‘पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस’ विषयों पर आधारित कृत्रिम बुद्धिमत्ता समाधान विकसित किए। उनके आइडिया सार्वजनिक स्वास्थ्य, कृषि, जलवायु सहिष्‍णुता, सुलभता, स्मार्ट गतिशीलता और डिजिटल विश्वास जैसे क्षेत्रों तक विस्तृत हैं। शीर्ष 70 टीमें अब शिखर सम्मेलन में अपने कार्यशील मॉडल प्रस्तुत कर रही हैं। वे नीति-निर्माताओं और निवेशकों से संवाद कर रही हैं। वे केवल प्रतिभागी नहीं, बल्कि समस्या समाधानकर्ता हैं।

यह वैश्विक भागीदारी किसी बड़े संकेत की ओर इशारा करती है। भारत केवल घरेलू प्रतिभा को प्रोत्साहित नहीं कर रहा, बल्कि जिम्मेदार कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में स्वयं को एक संगठक शक्ति के रूप में स्थापित कर रहा है। युवाएआई (YUVAi) कार्यक्रम, जिसे नवंबर 2022 में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग द्वारा प्रारंभ किया गया, कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों को एआई तथा सामाजिक कौशलों से सुसज्जित करता है। यह उन्हें दैनिक जीवन से जुड़े आठ प्रमुख विषयगत क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग के लिए प्रेरित करता है। यहाँ कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और न्याय केवल अमूर्त विषय नहीं हैं, बल्कि वे वास्तविकताएँ हैं जिनका समाधान युवा मस्तिष्क कोड और सृजनात्मकता के माध्यम से खोज रहे हैं।

इसके साथ ही युवाएआई फॉर ऑल नामक एक निःशुल्क राष्ट्रीय एआई साक्षरता पाठ्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है, जो ग्यारह भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। यह पाठ्यक्रम दीक्षा, आईगॉट कर्मयोगी और फ्यूचरस्किल्स प्राइम के माध्यम से उपलब्ध है तथा इसका उद्देश्य 1 करोड़ नागरिकों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की आधारभूत दक्षता विकसित करना है। यह एक विशाल महत्वाकांक्षा है। इसका लक्ष्य ज्ञान का लोकतंत्रीकरण करना और शहरी-ग्रामीण के बीच अंतर को कम करना है। इस प्रयास के तहत एआई साक्षरता को उतना ही आवश्यक माना जा रहा है, जैसे कभी डिजिटल साक्षरता को माना गया था। गिनीज़ रिकॉर्ड अब इस व्यापक जन-आंदोलन का स्वाभाविक विस्तार प्रतीत होता है।

शिखर सम्मेलन के एक अन्य हिस्से में नीति आयोग के अंतर्गत संचालित अटल इनोवेशन मिशन यह प्रदर्शित कर रहा है कि किस प्रकार बुनियादी स्तर का नवाचार राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को सशक्त बना रहा है। एआई टिंकरप्रेन्योर शोकेस के माध्यम से देशभर की अटल टिंकरिंग लैब्स से 50 छात्र टीमें एक मंच पर आई हैं। उनके प्रोजैक्ट स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, फसल प्रबंधन, जलवायु अनुकूलन और सुलभ शिक्षा जैसी चुनौतियों पर केंद्रित हैं। इस वर्ष के संस्करण में 12,000 से अधिक टीमों ने भाग लिया। कड़ी मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद शीर्ष 50 टीमें आज यहाँ उपस्थित हैं। वे प्रयोगधर्मिता की उस संस्कृति को प्रतिबिंबित करती हैं, जो निरंतर नवाचार की संस्कृति में परिवर्तित हो रही है।

प्रदर्शनी क्षेत्र से परे एक व्यापक पारिस्थितिकी तंत्र आकार ले रहा है। सरकार विभिन्न स्तरों पर एआई शिक्षा और कौशल विकास को समर्थन देने के लिए निरंतर रूपरेखाएँ विकसित कर रही है। केंद्रीय बजट 2026–27 में उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए किए गए प्रावधान इस दिशा को और सुदृढ़ करते हैं। मुंबई स्थित भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान को दिए जा रहे समर्थन से 15,000 विद्यालयों और 500 महाविद्यालयों में एआई-संरेखित कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने में सहायता मिलेगी। इस पहल से एनीमेशन, गेमिंग और डिजिटल सामग्री सहित ऑरेंज अर्थव्यवस्था से जुड़े क्षेत्रों में लगभग 20 लाख रोजगार अवसर सृजित होने की अपेक्षा है।

शिखर सम्मेलन में संगणन क्षमता के विस्तार का भी उल्लेख किया गया। आने वाले सप्ताहों में भारत अपनी वर्तमान 38,000 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स की आधार संख्या में 20,000 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स और जोड़ने जा रहा है। अवसंरचना और नैतिकता, दोनों समान गति से आगे बढ़ रहे हैं। संदेश स्पष्ट और सुसंगत है—विस्तार के साथ उत्तरदायित्व का संतुलन आवश्यक है। इस संतुलन को बनाए रखने में कुशल कार्यबल की भूमिका प्रमुख है।

विद्यालयी कक्षाओं से लेकर उन्नत अनुसंधान प्रयोगशालाओं तक निरंतर नए मार्ग तैयार किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य, कृषि और सतत् शहरों के क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र पहले से ही संचालित हैं। शिक्षा के लिए एक चौथे उत्कृष्टता केंद्र की घोषणा की गई है। कौशल विकास हेतु पाँच राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र युवाओं को उद्योग-संगत एआई कौशल से सुसज्जित कर रहे हैं। जुलाई 2025 में प्रारंभ की गई स्किलिंग फॉर एआई रेडीनेस (एसओएआर) पहल विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए संरचित मॉड्यूल प्रदान करती है। व्यावसायिक स्तर पर शिल्पकार प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत 31 नवयुगीन पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं, जिनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता और औद्योगिक रोबोटिक्स शामिल हैं। ये पाठ्यक्रम देशभर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं।

सरकार के भीतर भी एआई क्षमता विकास की प्रक्रिया जारी है, जिसे सरकारी अधिकारियों के लिए एआई दक्षता रूपरेखा के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है। यह रूपरेखा लोक अधिकारियों को आवश्यक एआई कौशल अर्जित करने तथा उन्हें नीतिनिर्माण और शासन-प्रक्रिया में प्रभावी रूप से लागू करने हेतु संरचित प्रशिक्षण प्रदान करती है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि एआई की समझ केवल कक्षाओं या निजी उद्योग तक सीमित न रहे, बल्कि सार्वजनिक तंत्र तक भी सुदृढ़ रूप से विस्तृत हो।

उच्च शिक्षा और शोध को इंडियाएआई मिशन के अंतर्गत प्रत्यक्ष समर्थन प्रदान किया जा रहा है। इसके तहत 500 पीएचडी शोधार्थियों, 5,000 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों और 8,000 स्नातक विद्यार्थियों को फैलोशिप तथा अवसंरचनात्मक सहायता दी जा रही है। जुलाई 2025 तक 200 से अधिक फैलोशिप प्रदान की जा चुकी हैं और 73 संस्थानों में डॉक्टोरल शोधार्थियों का नामांकन किया गया है। टियर-2 तथा टियर-3 शहरों में डेटा और एआई प्रयोगशालाएँ स्थापित की जा रही हैं। राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) और उद्योग भागीदारों के सहयोग से 31 प्रयोगशालाएँ पहले ही शुरू की जा चुकी हैं, जबकि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने अतिरिक्त प्रयोगशालाओं के लिए 174 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और पॉलिटेक्निक संस्थानों को नामित किया है। उन्नत उपकरणों तक पहुँच अब केवल कुछ महानगरीय केंद्रों तक सीमित नहीं रही है।

जैसे-जैसे शिखर सम्मेलन आगे बढ़ रहा है, वातावरण संतुलित किंतु आत्मविश्वास से भरा हुआ है। चर्चाएँ भविष्य की ओर उन्मुख हैं, परंतु उनका आधार ठोस क्रियान्वयन पर टिका है। नीति-निर्माता ध्यानपूर्वक सुनते हैं, जब किशोर अपने प्रोटोटाइप समझाते हैं। उद्योग जगत के प्रतिनिधि ऐसे विचारों की तलाश में हैं जो विस्तार योग्य होने के साथ-साथ नैतिक भी हों। यह संवाद औपचारिक कम और सार्थक अधिक प्रतीत होता है।

गिनीज़ की मान्यता एक विशेष क्षण को चिह्नित करती है, किंतु उसके पीछे का संकल्प कहीं अधिक गहरा है। भारत अवसंरचना में निवेश कर रहा है, अनुसंधान को प्रोत्साहित कर रहा है, कौशल विकास की श्रृंखलाओं को सुदृढ़ बना रहा है और अपनी युवा पीढ़ी को उभरती प्रौद्योगिकी की नैतिक दिशा निर्धारित करने के लिए आमंत्रित कर रहा है। यह रिकॉर्ड भले ही 24 घंटों में स्थापित हुआ हो, परंतु यह जिस वचनबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है, वह पीढ़ियों तक कायम रहने वाली है।

The post गिनीज़ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ भारत का एआई संकल्प  2,50,000 से अधिक नागरिकों ने जिम्मेदार एआई के प्रति वचनबद्धता व्यक्त की appeared first on Naimish Today.

निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत द्वारा वीआरसी एवं बूथों का किया गया स्थलीय निरीक्षण
निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत द्वारा वीआरसी एवं बूथों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

लखनऊ

निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को पारदर्शी, समावेशी एवं त्रुटिरहित बनाए जाने के उद्देश्य से मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत द्वारा आज विभिन्न वोटर रजिस्ट्रेशन केन्द्रों एवं मतदान बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति, अभिलेखों की अद्यतन स्थिति, मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया तथा मौके पर उपलब्ध सुविधाओं का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम मण्डलायुक्त द्वारा वोटर बूथ डे के अवसर पर 171- लखनऊ पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया जहां वीआरसी पर तैनात बीएलओ एवं सुपरवाइजर से कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थित बीएलओ से उनके संबंधित बूथ संख्या- 398, 399, 400, 401 व 402 पर कितने नाम काटे गए हैं, कितने नए फॉर्म-6 भरे गए हैं उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शत-प्रतिशत सम्मिलित कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से नव मतदाताओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नामांकन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उक्त के अतिरिक्त मण्डलायुक्त ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों के सत्यापन हेतु धरातल पर जाकर ई-ब्लॉक, सेक्टर-11 एवं सी-ब्लॉक, सेक्टर-12, राजाजीपुरम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित कर यह जानकारी प्राप्त की कि उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित है अथवा नहीं, उनके घरों से कितने नए फार्म-6 भरे गए हैं तथा कोई पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में सम्मिलित होने से वंचित तो नहीं रह गया है। भौतिक सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि अभी भी कुछ नए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हो पाए हैं। इस पर मण्डलायुक्त ने संबंधित बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को कड़े निर्देश दिए कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का यह कार्य पूरी गंभीरता, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ किया जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और निर्वाचक नामावली त्रुटिरहित रूप से अद्यतन की जा सके।

निरीक्षण के क्रम में मण्डलायुक्त ने मतदाता पंजीकरण केंद्र- 172 लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र आईटीआई अलीगंज वीआरसी का निरीक्षण किया। मण्डलायुक्त द्वारा एनवीएसपी (NVSP) एप के माध्यम से प्राप्त नए मतदाता आवेदनों की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि एनवीएसपी एप पर कोई भी आवेदन लंबित न रहे तथा उनका समयबद्ध सत्यापन एवं निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पात्र नए मतदाताओं को बिना किसी विलंब के मतदाता सूची में सम्मिलित किया जाए।

उक्त के उपरांत मण्डलायुक्त द्वारा 172- लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मॉडर्न स्कूल अलीगंज लखनऊ में स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया जहां वीआरसी पर तैनात बीएलओ एवं सुपरवाइजर से उनके संबंधित बूथ संख्या- 229, 230, 231 व 232 पर कितने नाम काटे गए हैं, कितने नए फॉर्म-6 भरे गए हैं उनके बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।

उक्त के उपरांत मण्डलायुक्त द्वारा 174- लखनऊ मध्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बटलर पैलेस कॉलोनी क्लब पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया जहां वीआरसी पर तैनात बीएलओ एवं सुपरवाइजर से उनके संबंधित बूथ संख्या- 298, 299 व 300 पर कितने नाम काटे गए हैं, कितने नए फॉर्म-6 भरे गए हैं उनके बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।

मण्डलायुक्त ने कहा कि पुनरीक्षण के दौरान डुप्लीकेट प्रविष्टियों, मृत मतदाताओं के नामों की विलोपन, तथा पते/नाम में त्रुटियों के संशोधन की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ की जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्राप्त सभी दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए।

निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए कि वीआरसी एवं बूथों पर आवश्यक फॉर्म, सूचना सामग्री, डिस्प्ले बोर्ड, तथा बैठने एवं सहायता की समुचित व्यवस्था उपलब्ध रहे, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान फील्ड विजिट बढ़ाई जाए तथा दैनिक प्रगति की सतत निगरानी की जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

निरीक्षण के दौरान अपरायुक्त चंदन पटेल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन शुभी सिंह, अपर जिलाधिकारी पूर्वी, संबंधित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार सदर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

The post निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत द्वारा वीआरसी एवं बूथों का किया गया स्थलीय निरीक्षण appeared first on Naimish Today.

पीड़िता के संघर्ष से मिली सफलता, दोषियों पर कार्रवाई का खौफ
पीड़िता के संघर्ष से मिली सफलता, दोषियों पर कार्रवाई का खौफ

महिला अधिवक्ता परिवार पर खूनी हमला, एसएचओ निलंबित; पुलिस महकमे में हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

नैमिष टुडे/सवाददाता

कछौना /हरदोई कानून के रखवालों की लापरवाही और दबंगों के दुस्साहस की एक सनसनीखेज वारदात ने कछौना पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है। एक महिला अधिवक्ता और उनके पति पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस अधीक्षक हरदोई ने कड़ा रुख अपनाते हुए कछौना प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। ग्राम तकिया निवासी वहाब और रफीक के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद था। रविवार को जब अधिवक्ता फिरदौस जहां अपने पति सलीम के साथ वहाब की पैरवी के लिए कोतवाली जा रही थीं, तभी विपक्षी रफीक और प्रधान पति मोहम्मद नसीम ने अपने बेटों और समर्थकों के साथ मिलकर उनकी कार को घेर लिया। परन्तु कछौना पुलिस ने उल्टा कार्यवाई पीड़ितों पर ही कर दी, मामले का वीडियो वायरल होने वाले के बाद पुलिस अधीक्षक हरदोई ने कड़ा रुख अपनाते हुए कछौना प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर कछौना पुलिस को कड़ा निर्देश दिया, पुलिस अधीक्षक ने निर्देश पर पीड़िता अधिवक्ता फिरदौस जहां पत्नी सलीम निवासी तकिया कछौना देहात की तहरीर के पर कोतवाली कछौना पर मु०अ०सं० 35/26 धारा 191(2)/115(2)/352/ 351(3)/117(2)/126(1) /75(1)/309(4) बीएनएस बनाम आरोपी अभियुक्त जमाल पुत्र हसनैन, आमिर पुत्र नसीम, रफीक पुत्र गफूर, अखिल पुत्र पूतन, फारुख पुत्र मोहम्मद हसनैन, इरफान पुत्र शरीफ सर्वनिवासीगण निवासी ग्राम तकिया कछौना देहात थाना कछौना जनपद हरदोई सहित मोहम्मद शरीफ पुत्र नन्हे बाबा निवासी सदर बाजार थाना कछौना जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।घटना के बाद न्याय पाने के लिए किया गया संघर्ष आखिरकार रंग लाया है। इस मामले ने यह दिखा दिया है कि दृढ़ता और जन-समर्थन से न्याय की राह में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सकता है। न्याय के लिए लगातार प्रयास और मामले के उच्चाधिकारियों तक पहुँचने के बाद, संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई हुई है। पीड़ित और उनके परिवार को न्याय पाने के लिए कानूनी प्रक्रिया और चुनौतियों का सामना करना पड़ा। शुरुआती दौर में कुछ कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद, न्याय की माँग पर अडिग रहने और मामले को सही मंचों पर उठाने से स्थिति में बदलाव आया। मामले में तेजी आने के बाद अब पुलिस सक्रिय हो गई है। नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और अब तक कई मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है। पुलिस की इस तत्परता से फरार आरोपियों में डर का माहौल है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पीड़ित का इलाज जारी है। स्थानीय लोगों का इस मामले में हुई देर से हुई परन्तु दुरुस्त हुई कार्रवाई से कानून व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है।

The post पीड़िता के संघर्ष से मिली सफलता, दोषियों पर कार्रवाई का खौफ appeared first on Naimish Today.

सीतापुर की ओडीओपी दरी को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी ने भेंट की दरी
सीतापुर की ओडीओपी दरी को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी ने भेंट की दरी

नैमिष टुडे/सवाददाता

सीतापुर। दिनांक 31 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी , सीतापुर द्वारा जनपद की पहचान बन चुकी ओडीओपी (एक जनपद–एक उत्पाद) दरी को सप्रेम मुख्यमंत्री को भेंट किया गया। यह दरी जनपद के पारंपरिक बुनकरों की मेहनत, कला और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

जनपद में दरी निर्माण का मुख्य कार्य खैराबाद, बिसवां, लहरपुर एवं हरगांव क्षेत्रों में किया जाता है। वर्तमान में जनपद में दरी निर्माण की लगभग 150 यूनिट सक्रिय रूप से कार्यरत हैं, जिनसे करीब 40 हजार बुनकर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं।

सीतापुर में निर्मित दरी की मांग न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी है। यहां की दरी का निर्यात अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, जापान, मैक्सिको सहित अनेक देशों में किया जाता है, जिससे जनपद का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन हो रहा है।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा दरी उद्योग के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ब्रांडिंग, मार्केटिंग, आधुनिक डिजाइन एवं गुणवत्ता सुधार के माध्यम से दरी को और अधिक पहचान दिलाने की दिशा में प्रशासन सतत रूप से कार्य कर रहा है, जिससे बुनकरों की आय में वृद्धि हो और इस पारंपरिक उद्योग को नया आयाम मिल सके।

The post सीतापुर की ओडीओपी दरी को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी ने भेंट की दरी appeared first on Naimish Today.

प्रवीण तोगड़िया शंकराचार्य विवाद पर बोले-हिंदू बंटेगा तो कटेगा और हिंदू बंट रहा है,मैं इससे बेहद दुखी
प्रवीण तोगड़िया शंकराचार्य विवाद पर बोले-हिंदू बंटेगा तो कटेगा और हिंदू बंट रहा है,मैं इससे बेहद दुखी

भदोही।अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने ज्योतिर्मठ (बद्रीनाथ) के 46वें जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती प्रकरण मामले में भदोही प्रवास के दौरान बड़ी बात कही है। तोगड़िया ने इस विवाद पर कहा है कि मैं बहुत दुखी हूं कि हिंदू बंटेगा तो कटेगा और हिंदू बंट रहा है।

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हमारे दो महान परंपरा ढाई हजार वर्ष पुरानी आदि जगतगुरु शंकराचार्य की और धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर गोरख पीठाधीश्वर की है।एक हमारे पूजनीय शंकराचार्य हैं, दूसरे हमारे पूजनीय महंत हैं। तोगड़िया ने कहा कि प्रयागराज में जो स्थिति हुई है,उससे मैं भी दुखी हूं,पूरा हिंदू समाज दुखी है।

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि मुझे किसी शंकराचार्य,महंत को सुझाव देने का शास्त्रोक्त अधिकार नहीं है,लेकिन प्रार्थना करने का अधिकार है।तोगड़िया ने कहा कि शंकराचार्य जी को लेकर हुई यह समस्या शांत करो,हिंदुओं को एक करो और यह विवाद तुरंत शांत होना चाहिए,सबका सम्मान बना रहे,सबका स्नान हो।

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि मेरा विश्वास है कि पूजनीय महंत अवैद्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के पूर्व पीठाधीश्वर ने ही प्रभु श्रीराम मंदिर के लिए एक बहुत बड़ा आंदोलन का बहुत बड़ा नेतृत्व किया था,ऐसे उनके शिष्य और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मेरे पूजनीय महंत योगी आदित्यनाथ जी और पूजनीय शंकराचार्य जी मिलकर हिंदू एकता और सम्मान का रास्ता स्वयं ढूंढेंगे और समस्या को शांत कराएंगे।

प्रवीण तोगड़िया ने सतुआ बाबा को लेकर कहा कि मैं किसी व्यक्ति के बारे में कुछ भी नहीं कहता हूं,मैं विचार,सिद्धांत और हिंदुत्व की बात करता हूं,धर्म के बारे में कहता हूं,मैं व्यक्ति के बारे में जीवन में कभी नहीं कहा है और ऐसे व्यक्ति के बारे में कहने वाले बहुत छोटे व्यक्ति होते हैं।

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि पूरे देश में हमारा एक अभियान चल रहा है,हर गांव शहर की हर गली में मंगल या शनिवार शाम को हिंदू इकट्ठा होकर साप्ताहिक हनुमान चालीसा करें। तोगड़िया ने कहा कि हजारों हनुमान चालीसा चल रहे हैं,हम लाखों में जाएंगे और यह हनुमान चालीसा केंद्र हिंदू कल्याण केंद्र बन रहा है,हिंदू कल्याण केंद्र,हनुमान चालीसा केंद्र,गरीब हिंदुओं को मुफ्त में अनाज देगा,दवा देगा,गरीबों को मुफ्त में प्राइवेट का डॉक्टर देगा,ब्लड प्रेशर शुगर की जांच करेगा। तमाम रोगों से मुक्त होने की ट्रेनिंग देगा और हजारों लाखों बच्चों का टैलेंट भी बढ़ाएगा और किसी एक हिंदू पर विवाद हुआ तो हजारों हनुमान चालीसा केंद्र के हिंदू उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें हर तरह सुरक्षा प्रदान करेगा।

The post प्रवीण तोगड़िया शंकराचार्य विवाद पर बोले-हिंदू बंटेगा तो कटेगा और हिंदू बंट रहा है,मैं इससे बेहद दुखी appeared first on Naimish Today.

दीपावली पर हर्ष फायरिंग करना युवक को पड़ा भारी बाप बेटे पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया
ऋषभ दुबे/ नैमिष टुडे

छिबरामऊ कन्नौज। दीपावली के पावन त्योहार पर जश्न मनाना एक समाजवादी पार्टी नेता को भारी पड़ गया। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी सपा नेता विवेक यादव ने जश्न में की गई हर्ष फायरिंग से न केवल कानून की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि खुद को मुसीबत में भी डाल लिया।

त्योहार की रात विवेक यादव ने खुलेआम असलहे से कई राउंड फायरिंग की। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में विवेक यादव को बंदूक से फायर करते हुए साफ देखा जा सकता है।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने सपा नेता के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब विवेक यादव से पूछताछ कर रही है और घटना में प्रयुक्त असलहा सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी ने कहा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच में आरोप सही पाया गया है। विवेक यादव और उनके पिता सुरेंद्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। किसी भी स्थिति में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि राजनीतिक पहचान का हवाला देकर कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं हो सकता। दीपावली जैसे पवित्र त्योहार पर इस तरह की हरकतें न केवल कानूनी अपराध हैं, बल्कि समाज में गलत संदेश भी देती हैं।

स्थानीय लोगों ने भी घटना की निंदा की है। एक निवासी ने कहा, “नेताओं को समाज के सामने जिम्मेदारी का उदाहरण पेश करना चाहिए, लेकिन जब वही कानून तोड़ेंगे तो जनता क्या सीखेगी

फिलहाल पुलिस ने विवेक यादव की फायरिंग का वीडियो साइबर सेल को भेजकर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

The post दीपावली पर हर्ष फायरिंग करना युवक को पड़ा भारी बाप बेटे पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया  appeared first on Naimish Today.

मिशन शक्ति टीम ने सिटी चिल्ड्रन एकेडमी में दी कानूनी जानकारी
हिमांशु द्विवेदी/नैमिष टुडे

छिबरामऊ। महिलाओ एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति टीम ने कोतवाली छिबरामऊ क्षेत्र के सिटी चिल्ड्रन एकेडमी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को कोतवाली छिबरामऊ की मिशन शक्ति टीम इंस्पेक्टर ब्रजपाल,सब इंस्पेक्टर अंकिता तिवारी,कांस्टेबल शिवानी पाराशर,पूजा अवस्थी द्वारा सिटी चिल्ड्रन एकेडमी थाना छिबरामऊ, जनपद कन्नौज में पहुंचकर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान — नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया गया।

टीम ने उपस्थित छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी —

वीमेन पावर लाइन 1090, UP112, ऑपरेशन कवच, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 155260 और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने साइबर अपराधों से बचाव के तरीके, सोशल मीडिया पर सतर्कता, व किसी भी प्रकार की उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस सहायता लेने के अधिकारों पर प्रकाश डाला।

टीम ने महिलाओं और छात्राओं से कहा कि किसी भी संकट की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल हेल्पलाइन पर संपर्क कर सहायता प्राप्त करें। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी महिला सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका समाधान टीम द्वारा किया गया।

इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को सशक्त बनाना रहा।

The post मिशन शक्ति टीम ने सिटी चिल्ड्रन एकेडमी में दी कानूनी जानकारी appeared first on Naimish Today.