आज़मगढ़ Archives - Naimish Today

आजमगढ़ में अस्पताल में मानवता शर्मसार,बुजुर्ग महिला को डॉक्टर ने धक्का देकर निकाला,बेटे को पीटा
आजमगढ़ में अस्पताल में मानवता शर्मसार,बुजुर्ग महिला को डॉक्टर ने धक्का देकर निकाला,बेटे को पीटा

आजमगढ़।उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिला मंडली अस्पताल में शुक्रवार को मानवता शर्मसार हो गई।इलाज के लिए आई बुजुर्ग महिला को डाक्टर ने धक्का देकर बाहर निकाल दिया।डाॅक्टर और उसके अन्य सहयोगी ने बुजुर्ग महिला के बेटे के साथ भी मारपीट की,इससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।पीड़ित बुजुर्ग महिला ने डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है।

*इलाज के लिए डाक्टर से गिड़गिडाती रही बुजुर्ग*

मिली जानकारी के अनुसार जहानागंज थाना क्षेत्र के करनपुर गांव की 85 वर्षीय सावित्री सिंह का घर में गिरने से हाथ फैक्चर हो गया।बुजुर्ग महिला अपने बेटे देवेंद्र सिंह के साथ कमरा नंबर 26 में आर्थो सर्जन डाक्टर विनोद कुमार को दिखाने के लिए गई थी।ओपीडी में मरीज कम थे,लेकिन डाॅ.विनोद बुजुर्ग महिला को देखना नहीं चाहते थे। बुजुर्ग महिला डाक्टर से गिड़गिड़ाते हुए अपने हाथ को देखने की गुहार लगाई,लेकिन डाॅ.विनोद ने कहा अब नहीं देखेंगे,इस पर बुजुर्ग महिला का बेटा देवेंद्र सिंह डाक्टर से देखने की जिद्द करने लगे।

*बुजुर्ग के बेटे के साथ मारपीट*

इससे बौखलाए डाॅक्टर विनोद कुमार ने बुजुर्ग महिला का हाथ पकड़कर बाहर निकाल दिया और उसके बेटे देवेंद्र को अपने सहयोगियों के साथ पीटने लगे।मामले को बढ़ता देख डाॅ.विनोद मौके से फरार हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर डाक्टर पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तब जाकर मामला शांत हुआ।अस्पताल प्रशासन की तरफ से SIC ने संज्ञान लेते हुए बताया कि यह प्रकरण संज्ञान में आया है।जांच के लिए टीम गठित कर सीसीटीवी फूटेज की मदद से जांच की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि अस्पताल की इस दुर्दशा का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है,जिसमें बुजुर्ग महिला के साथ डॉक्टर और कर्मचारियों का असली रूप सामने आया है।इसे लेकर अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर पर उंगलियां उठाई जा रही है।

The post आजमगढ़ में अस्पताल में मानवता शर्मसार,बुजुर्ग महिला को डॉक्टर ने धक्का देकर निकाला,बेटे को पीटा appeared first on Naimish Today.

महाकुंभ- श्रद्धालुओं से भरी कार डिवाइडर से टकराई, 3 की मौत, 7 घायल
आजमगढ़- जनपद में रानी सराय थाना क्षेत्र के मझगवां गांव के समीप महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार आज सोमवार सुबह डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 2 महिलाओं समेत 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं, 7 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी श्रद्धालु नेपाल के रूपनदेइ जनपद के निवासी है।

घायलों के साथ आने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए 5 वाहनों में कुल 35 लोग गए थे। सभी त्रिवेणी संगम में स्नान करने के बाद वापस लौट रहे थे तभी सुबह आजमगढ़ जनपद के मझगवां के समीप एक कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें सवार लोग घायल हो गए।

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल है। घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है। मृतकों में 2 महिलाएं दीपा व गंगा तथा एक पुरुष गणेश शामिल है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

The post महाकुंभ- श्रद्धालुओं से भरी कार डिवाइडर से टकराई, 3 की मौत, 7 घायल appeared first on Naimish Today.

आजमगढ़ में ट्रेन से कटकर युवती ने दी जान
आजमगढ़ में ट्रेन से कटकर युवती ने दी जान

हाथ पर अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट दिल्ली में कर रही थी सिविल सेवा की तैयारी

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के सामने कूद कर एक युवती द्वारा जान देने का मामला सामने आया है। ट्रेन के आगे कूदने से पहले हाथ पर ही अंग्रेजी में सुसाइड नोट लिखा है।

ट्रेन की टक्कर लगते ही युवती कट गई। मामले की जानकारी मिलते ही सरायमीर रेलवे मास्टर ने इस मामले की सूचना थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इसी बीच युवती के मोबाइल नंबर पर उसके एक रिश्तेदार का फोन आया। इसके बाद मामले की सूचना परिजनों को मिली। मौके पर पहुंचे रिश्तेदार मुरली यादव ने बताया कि मृतक युवती मेरे मौसा की बेटी है। जिसका नाम चंद्रकला 22 पुत्री हरिशंकर यादव है। मृतक युवती ने अपनी आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। मृतक युवती का 7 महीने से मानसिक इलाज चल रहा था। मामले की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

दिल्ली में कर रही थी सिविल सेवा की तैयारी

इस बारे में मृतक युवती के रिश्तेदार मुरली यादव ने बताया कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बिलारी गांव की रहने वाली यह युवती दिल्ली में रहकर सिविल सेवा की तैयारी कर रही थी।

दो बहनों और एक भाई में चंद्रकला सबसे छोटी थी। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की छानबीन की जा रही है। जिससे घटना के कर्म का पता लगाया जा सके।

The post आजमगढ़ में ट्रेन से कटकर युवती ने दी जान appeared first on Naimish Today.