
प्रतिष्ठा की गोला गोकरणनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा का पुनः कब्जा
लखीमपुर खीरी। गोला गोकरननाथ उप चुनाव में भाजपा ने सपा प्रत्याशी को हराकर बड़ी जीत दर्ज की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिष्ठा की सीट बना कर प्रदेश सरकार का मंत्री मंडल गोला गोकर्णनाथ में उतार दिया था। भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी ने सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को 34 298 मतों से हराकर अपने पिता स्वर्गीय अरविंद गिरी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। गोला गोकर्णनाथ विधानसभा में राजनैतिक पंडितों के आंकड़े ध्वस्त होकर रह गये हैं।58 प्रतिशत मतदान होने के बावजूद कोई भी राजनीतिक पंडित यह मानने को तैयार नहीं था कि 34 हजार मतों से हार जीत का फैंसला होगा।मजे की बात तो यह है कि 1771मतदाताओं ने किसी भी प्रत्याशी को पसंद न करते हुए नोटा का प्रयोग किया।जिस समय गोला गोकर्णनाथ का चुनाव प्रचार चरम पर था प्रदेश सरकार के 40 मंत्री गलियों गलियों में धूल चाट रहे थे। और बाघ आवादी क्षेत्र में निर्दोषों को अपनी खुराक बना रहा था। वैसे तो अमन गिरी को सहानुभूति काओट भी भारी संख्या में प्राप्त हुआ। जबकि सपा प्रत्याशी विनय तिवारी सरकारी मशीनरी का दुर्पयोग का आरोप लगाते रहे हैं। यहां तक विनय तिवारी ने हार के बाद कहा कि मुझको जो 110 जी का नोटिस देने का प्रयास किया गया वह मिनी गुंडा एक्ट है। उसका प्रभाव सीधा मतदाताओं पर पड़ा। ऐसे चुनाव को निष्पक्ष चुनाव नहीं कहा जा सकता है। हारने के बाद विनय तिवारी ने कहा कि विधानसभा गोला के चुनाव नगर निगम के चुनावों की तरह कराया गया। जिसमें जिला प्रशासन ने सत्ता पक्ष के पक्ष में सरकारी मशीनरी का दुर्पयोग किया।