जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति के अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश विजई हुए है

*जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति के अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश विजई हुए है*

 

 

जौनपुर / अरुण कुमार दूबे जायसवाल समाज सेवा समिति के प्रबंधक तंत्र के चुनाव में ओम प्रकाश जायसवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराकर अध्यक्ष पद पर काबिज हुए।

जौनपुर स्थित जायसवाल धर्मशाला में रविवार को हुए चुनाव में का परिणाम शाम 3:00 बजे चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता ने वोटों की गिनती के बाद घोषित कर दिया। जिसमें ओमप्रकाश जायसवाल पूर्वांचल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हेमंत जायसवाल को आठ वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। सुरेन्द्र जायसवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विष्णू सहाय को 14 वोटों से हराकर महामंत्री पद पर विजेता घोषित किए गए।राधेरमण जायसवाल प्रदीप कुमार को 14 वोटों से हराकर कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। उपाध्याय पद पर राजेश जायसवाल ने अशर्फी लाल जायसवाल को 18 वोटों से पराजित किया।

जबकि उपमंत्री पद पर वृजेश कुमार जायसवाल,आय व्यय निरीक्षक पद पर रमेश चंद्र जायसवाल एवं कार्यकारिणी सदस्य पद पर अनिल कुमार जायसवाल, अशोक जायसवाल, उमेश जायसवाल,पवन जायसवाल,प्रेम नारायण जायसवाल, राकेश कुमार जायसवाल, राजेश जायसवाल, रामजी जायसवाल, विजय सिंह जायसवाल,सत्य प्रकाश जायसवाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

साधारण सभा के सभी 56 सदस्यों में से 53 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। सभी पदों के एक एक मत निरस्त किए गए।उपस्थित सभी सदस्यों ने नव गठित प्रबंध समिति को बधाई देते हुए माल्यार्पण करते हुए बुके भेंट किया। चुनाव प्रक्रिया में सभी तहसीलों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।सभी ने इस चुनाव प्रक्रिया में अपना संपूर्ण योगदान दिया।चुनाव प्रक्रिया में ओम प्रकाश जायसवाल शाहगंज,दुलारे लाल जायसवाल,फूलचंद जायसवाल,कृष्ण कुमार जायसवाल,आशुतोष जायसवाल,श्रवण जायसवाल,सियाराम जायसवाल,दिनेश जायसवाल,पीयूष जायसवाल,दीपक जायसवाल,राकेश जायसवाल,शत्रुघ्न जायसवाल,संतोष जायसवाल,सुनील जायसवाल,अनिल जायसवाल,गुलाब चंद जायसवाल,संगीता जायसवाल,पंकज जायसवाल,आशा जायसवाल,सुनीता जायसवाल,छोटे लाल जायसवाल,सुरेश चंद जायसवाल,चंद्रभान जायसवाल,संजय जायसवाल,सुग्रीव जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।चुनाव के कार्यक्रम में उपस्थित सभी बंधुओं को नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: