संघ ने टीडी कालेज में मनाया विजय दशमी का पर्व

संघ ने टीडी कालेज में मनाया विजय दशमी का पर्व

 

 

 

जौनपुर/ अरुण कुमार दुबे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर के द्वारा श्री विजय दशमी का उत्सव टीडी कॉलेज के बलरामपुर हाल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र कार्यवाह वीरेन्द्र कुमार जी ने कहा कि संघ 97 वर्षो से इस उत्सव को मना रहा है। आज ही के दिन 1925 में संघ की स्थापना परम पूज्य डॉक्टर हेडगेवारजी ने किया था। औरइसी दिन धर्म की विजय हुई थी।संघ इस उत्सव में हम शस्त्र की पूजा करते है।

संघ संपूर्ण हिंदू समाज को एकजुट ,भाईचारा, एवम पुरातन संस्कृति को बनाए रखने के लिए उत्सव का आयोजन करता है। जिस तरह भगवान राम ने संपूर्ण समाज को बिना भेदभाव के एकत्रित किया ,समाज को समरस बनाया संघ भी उन्ही आदर्शो पर चल रहा है ।भारत की यह पुण्य भूमि है अनेक महापुरुषों ने यहां जन्म लिया और देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान किया। हम स्वयंसेवक भी पूर्वजों के आदर्शो पर चले।हमे स्वयं जागरूक हो एवम समाज को जागरूक करे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरुण कुमार ने किया ।अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने रामायण के प्रसंगों का उल्लेख किया और प्रभु राम के आदर्शो को अनुसरण करने की ज़रूरत बताई और कहा तभी देश सुरक्षित एवम एकजुट रहेगा।हमे अधर्म का परित्याग कर धर्म के मार् पर चलना होगा। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से पूजनीय सर संघचालक डॉक्टर मोहन भागवत जी के द्वारा नागपुर के विजयादशमी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

जिला संघचालक डॉक्टर सुभाष सिंह जी,नगर संघचालक धर्मवीर मोदनवाल जी,जिला प्रचारक रजत जी,जिला कार्यवाह रजनीश जी,रविंद्र जी,नगर प्रचारक आलोक जी,नगर कार्यवाह राजीव जी , अमित निगम ,संतोष उपाध्याय आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: