
*अध्यक्ष शुशील उपाध्याय ने कहा! चयन,प्रोन्नत, व वेतन मान प्राप्त शिक्षको को दिया जाय वेतन वृद्धि*
जौनपुर/ब्यूरो अरुण कुमार दूबे
जौनपुर। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय के नेतृत्व में विशिष्ट बीटीसी 2004 के अवशेष मानदेय के संबंध में डायट प्राचार्य से और चयन /प्रोन्नत वेतन मान प्राप्त होने के उपरांत अगला इंक्रीमेंट एक वर्ष बाद मिलने की विसंगति के संबंध में वित्त एवं लेखाधिकारी श्री दीपक सिंह जी से मिला। प्राचार्य ने इस संबंध में शिक्षा निदेशक महोदय को रिमाइंडर भेजने का आश्वासन दिया। वित्त लेखाधिकारी महोदय ने समस्त beo को पत्र जारी करने के संबंध में संगठन से 5 अक्टूबर तक का समय लिया। उन्होंने बताया की अवकाश के तुरंत बाद संगठन की मांग पर आदेश जारी कर दिया जायेगा।
इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त मंत्री मंजू पाण्डेय जी, मंडल मंत्री संजय सिंह जी, जिला मंत्री डॉक्टर मनीष सिंह जी, ब्लॉक अध्यक्ष बक्शा विष्णुशंकर सिंह जी, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मापुर राजेश यादव जी, श्रीप्रकाश सिंह जी, कुंवर दरोगा सिंह जी उपस्थित रहे।