जनता का मुद्दा समाजवादी पार्टी उठा रही है लालबहादुर यादव*

*जनता का मुद्दा समाजवादी पार्टी उठा रही है लालबहादुर यादव*

 

जौनपुर/ब्यूरो रिपोर्ट अरुण कुमार दूबे

समाजवादी पार्टी द्वारा चलाये जा रहे देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा का 47वां दिन बटाऊ बीर चौराहा से महाराजगंज पहुंचा पदयात्रियों को संबोधित करते हुए

जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव कहा कि समाजवादी पार्टी ही जनता के मुद्दों महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था के मामले उठा रहा है लेकिन सरकार उसे अनसुना कर रही है प्रदेश में कानून का राज नहीं है। भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। आज आम जनता गरीब, किसान, नौजवान की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है किसानों की फसल सूखा और बाढ़ से बड़े पैमाने पर बर्बाद हो गयी। इधर लंपी बीमारी से बड़े पैमाने पर गायों की जान गयी है। किसानों के खाद और खेती से जुड़ी वस्तुओं का इंतजाम नहीं हो पाया है।

पद यात्रा का नेतृत्व कर रहे अभिषेक यादव ने कहा बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। नौजवानों को नौकरी रोजगार का इंतजार है। लोगों की आमदनी नहीं हो रही है। नौकरी, रोजगार नहीं है। बच्चे इतनी फीस कैसे दे पाएंगे। सरकार छात्रों को धमकी दे रही हैं कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों से स्पष्ट है कि यूपी की कानून व्यवस्था सबसे खराब है। महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध यूपी में हो रहा है। महिलाओं के साथ प्रदेश में सबसे ज्यादा उत्पीड़न अन्याय हो रहा है

लोहिया वाहनी के राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव ने कहा भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी को रोकने और कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। सरकार ने इंवेस्टमेंट के सिर्फ सपने दिखाएं हैं। उनके लिए कोई कदम नहीं उठाया है। इतने महीने बीतने के बाद अभी तक जिलों में बजट नहीं पहुंचा। यह सरकार क्या काम कर रही है कहा कि समाजवादियों का भाजपा के अन्याय और अत्याचार के विरूद्ध यह पदयात्रा चल रही है ये संघर्ष सदन से सड़क तक जारी रहेगा। जनता भाजपा का हर स्तर पर मुकाबला करने के लिए तैयार है यात्रा में मुख्य रूप से अखिलेश गुप्ता,प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी दीनानाथ सिंह रमापति यादव रामजतन प्रधान,महावीर यादव,संजय लल्लू यादव माशंकर,अविनाश विद्यार्थी राजवीर यादव,राकेश अहीर,विकास यादव, गुड्डू सोनकर अमित ठाकुर पंकज यादव, हर्षित,अविनाश,राज साहनी, राहुल यदुवंशी,प्रेम यादव, श्याम बहादुर,लकी पौना,आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें